Home » Uncategorized » वकील को सड़क पर घसीटा, पुलिस पर बर्बरता के आरोप, रीवा में कानून के रखवालों पर सवाल

वकील को सड़क पर घसीटा, पुलिस पर बर्बरता के आरोप, रीवा में कानून के रखवालों पर सवाल

रीवा की सड़कों पर कानून व्यवस्था को लेकर बड़ा सवाल खड़ा हो गया है। सामने आए वायरल वीडियो में पुलिसकर्मी एक अधिवक्ता को कॉलर पकड़कर बीच सड़क पर घसीटते और धक्का-मुक्की करते दिखाई दे रहे हैं। आरोप है कि वकील नीरज वर्मा के साथ न सिर्फ मारपीट की गई, बल्कि उनके कपड़े भी फाड़ दिए गए और सार्वजनिक रूप से अपमानित किया गया।

बताया जा रहा है कि यह विवाद एक आदिवासी की जमीन पर चल रही प्रशासनिक कार्रवाई के दौरान हुआ। वीडियो में अधिवक्ता दस्तावेज दिखाकर अपनी बात रखने की कोशिश करते नजर आते हैं, लेकिन पुलिसकर्मी उनकी एक नहीं सुनते और जबरन थाने ले जाते दिखाई देते हैं। इस दौरान गाली-गलौज की आवाजें भी सुनाई दे रही हैं।

घटना दो दिन पुरानी बताई जा रही है, लेकिन वीडियो सामने आने के बाद मामला तूल पकड़ गया है। अधिवक्ता ने आरोप लगाया कि उनके साथ आतंकवादियों जैसा व्यवहार किया गया। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस की कार्यशैली पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं और मामले की निष्पक्ष जांच की मांग तेज हो गई है।

Share This
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

HUF Registration Services In India
Digital marketing for news publishers

राशिफल

0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x