Home » Uncategorized » मोदी ने G7 में उठाई भारतीय नाविकों की आवाज, होर्मुज संकट पर दुनिया के सामने रखा बड़ा मुद्दा, ट्रम्प की मौजूदगी में मोदी का सख्त संदेश

मोदी ने G7 में उठाई भारतीय नाविकों की आवाज, होर्मुज संकट पर दुनिया के सामने रखा बड़ा मुद्दा, ट्रम्प की मौजूदगी में मोदी का सख्त संदेश

फ्रांस के एवियन में आयोजित G7 समिट के मंच से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने होर्मुज स्ट्रेट में भारतीय नागरिकों की मौत का मुद्दा मजबूती से उठाया। उन्होंने कहा कि वैश्विक समुद्री व्यापार को जोड़ने वाले नाविकों की सुरक्षा पूरी दुनिया की साझा जिम्मेदारी है।

पीएम मोदी ने पश्चिम एशिया में जारी तनाव पर चिंता जताते हुए कहा कि इस संघर्ष ने कई देशों को नुकसान पहुंचाया है और भारतीय नागरिक भी इसकी चपेट में आए हैं। उन्होंने चेतावनी दी कि होर्मुज स्ट्रेट में व्यापारिक गतिविधियों में बाधा का असर केवल क्षेत्र तक सीमित नहीं है, बल्कि पूरी वैश्विक अर्थव्यवस्था पर पड़ रहा है।

इस दौरान अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प भी मौजूद थे और मोदी के पास बैठे नजर आए। अब दुनिया की नजर मोदी-ट्रम्प द्विपक्षीय बैठक पर है, जहां टैरिफ, निवेश, रणनीतिक साझेदारी और वैश्विक सुरक्षा जैसे अहम मुद्दों पर चर्चा होने की संभावना है। G7 के मंच से भारत ने साफ संदेश दिया है कि वैश्विक शांति, समुद्री सुरक्षा और मानव जीवन की रक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए।

Share This
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

HUF Registration Services In India
Digital marketing for news publishers

राशिफल

0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x