...
Home » Uncategorized » पुश्तैनी ज़मीन बनी खूनखराबे की वजह! युवक ने बहन के देवर ने मारी गोली

पुश्तैनी ज़मीन बनी खूनखराबे की वजह! युवक ने बहन के देवर ने मारी गोली

पन्ना जिले के पवई थाना क्षेत्र का ग्राम कृष्णगढ़ गुरुवार सुबह उस वक्त दहल उठा, जब ज़मीन के लालच ने रिश्तों को गोलियों में बदल दिया। बहसबाजी से शुरू हुआ विवाद देखते ही देखते जानलेवा हमले में तब्दील हो गया और खुलेआम कट्टे से फायरिंग कर दी गई।

यह कोई अचानक भड़का झगड़ा नहीं था, बल्कि सालों से सुलग रहा पुश्तैनी जमीन का विवाद था, जिसे न रिश्तों की मर्यादा रोक पाई और न ही कानून का डर। मोहम्मद रईस की बहन सबीना अख्तर, जिसका अपने देवर अफजल खान से जमीन को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा था, इसी वजह से मायके में रह रही थी। बुधवार को जैसे ही वह अपनी ससुराल कृष्णगढ़ पहुंची, देवर ने न सिर्फ उसे अपमानित किया बल्कि घर से निकल जाने का फरमान सुना दिया।

अपमान की आग इतनी तेज थी कि सबीना ने उसी शाम पवई थाने पहुंचकर देवर के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। लेकिन लगता है आरोपी को न थाने की परवाह थी, न कानून का खौफ। गुरुवार सुबह जब भाई मोहम्मद रईस बहन की मदद के लिए कृष्णगढ़ पहुंचा, तो विवाद ने खतरनाक मोड़ ले लिया। पीड़ित पक्ष का आरोप है कि अफजल खान ने गुस्से में आकर कट्टे से सीधे रईस पर गोली चला दी। गोली लगते ही रईस खून से लथपथ होकर जमीन पर गिर पड़ा।

हालांकि इस दौरान हुए संघर्ष में अफजल के सिर में भी गंभीर चोट आई है, लेकिन सवाल साफ है, क्या जमीन की भूख इतनी अंधी हो चुकी है कि भाई-बहन, देवर-भाभी सब दुश्मन बन जाएं? दोनों घायलों को प्राथमिक इलाज के बाद कटनी रेफर किया गया है। गांव में तनाव का माहौल है और लोग सहमे हुए हैं। अब सबसे बड़ा सवाल यही है, जब थाने में शिकायत के बाद भी खुलेआम गोली चलती है, तो आम आदमी आखिर भरोसा किस पर करे?

Share This
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

HUF Registration Services In India
Digital marketing for news publishers

राशिफल

0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x
Seraphinite AcceleratorOptimized by Seraphinite Accelerator
Turns on site high speed to be attractive for people and search engines.