Home » Uncategorized » न्यूयॉर्क में भागवत के कार्यक्रम पर विवाद, विरोधियों पर HAF का बड़ा आरोप

न्यूयॉर्क में भागवत के कार्यक्रम पर विवाद, विरोधियों पर HAF का बड़ा आरोप

न्यूयॉर्क में RSS प्रमुख मोहन भागवत के कार्यक्रम को लेकर विवाद अब और गरमा गया है। 29 अगस्त को मेडिसन स्क्वायर गार्डन में होने वाले ‘यूनिवर्सल वननेस सेलिब्रेशन’ से पहले हिंदू अमेरिकन फाउंडेशन ने सुरक्षा एडवाइजरी जारी कर दी है।

HAF का आरोप है कि कुछ लोग इस कार्यक्रम को रद्द कराने की कोशिश कर रहे हैं। संगठन ने कार्यक्रम में आने वाले लोगों से सतर्क रहने, आसपास की गतिविधियों पर नजर रखने और किसी भी टकराव से बचने की अपील की है।

खास बात ये है कि न्यूयॉर्क के मेयर जोहरान ममदानी समेत कुछ संगठनों की ओर से कार्यक्रम का विरोध किया जा रहा है। ऐसे में सवाल उठ रहा है आखिर किसी धार्मिक-सांस्कृतिक कार्यक्रम का विरोध लोकतांत्रिक असहमति है या दबाव की राजनीति?

HAF ने मेयर ममदानी से साफ कहा है कि कार्यक्रम की सुरक्षा और नागरिक अधिकारों की रक्षा सुनिश्चित की जाए।

अब देखना होगा कि न्यूयॉर्क में अभिव्यक्ति और विरोध की आजादी के बीच प्रशासन कानून-व्यवस्था का संतुलन कैसे कायम करता है। विरोध करना अधिकार है, लेकिन कार्यक्रम रुकवाने की कोशिश पर सवाल उठना भी लाजमी है।

Share This
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

HUF Registration Services In India
Digital marketing for news publishers

राशिफल

0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x