...
Home » Uncategorized » भारत की परमाणु छलांग, 190 एटमी हथियारों से बढ़ी ताकत, पाकिस्तान से आगे भारत, पहली बार 12 परमाणु हथियार तैनात

भारत की परमाणु छलांग, 190 एटमी हथियारों से बढ़ी ताकत, पाकिस्तान से आगे भारत, पहली बार 12 परमाणु हथियार तैनात

भारत ने अपनी रणनीतिक ताकत में एक बड़ा कदम बढ़ाते हुए पहली बार 12 परमाणु हथियारों को मोर्चे पर तैनात कर दिया है। स्टॉकहोम इंटरनेशनल पीस रिसर्च इंस्टीट्यूट यानी SIPRI की ताजा रिपोर्ट के मुताबिक भारत का परमाणु हथियार भंडार बढ़कर 190 तक पहुंच गया है, जो दो साल पहले 180 था। खास बात यह है कि पाकिस्तान के पास अनुमानित 170 परमाणु हथियार हैं, यानी भारत अब अपने पड़ोसी देश से करीब 20 हथियार आगे निकल चुका है।

रिपोर्ट में दावा किया गया है कि 2025 में भारत ने कोई भी परमाणु हथियार तैनात नहीं किया था, लेकिन 2026 में पहली बार 12 हथियार सक्रिय मोर्चे पर रखे गए हैं। हालांकि भारत, रूस और अमेरिका की तरह अपने परमाणु शस्त्रागार की सटीक जानकारी सार्वजनिक नहीं करता। ऐसे में SIPRI के आंकड़े विभिन्न रणनीतिक आकलनों और अनुमानों पर आधारित हैं। फिर भी यह रिपोर्ट साफ संकेत देती है कि भारत लगातार अपनी परमाणु प्रतिरोधक क्षमता को मजबूत करने की दिशा में आगे बढ़ रहा है।

Share This
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

HUF Registration Services In India
Digital marketing for news publishers

राशिफल

0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x
Seraphinite AcceleratorOptimized by Seraphinite Accelerator
Turns on site high speed to be attractive for people and search engines.