Home » Uncategorized » शहडोल में शादी की खुशियां मातम में बदली, नाचते समय दूल्हे के पिता की अचानक मौत

शहडोल में शादी की खुशियां मातम में बदली, नाचते समय दूल्हे के पिता की अचानक मौत

शहडोल जिले के गोहपारु थाना क्षेत्र के ग्राम पहलवा में एक विवाह समारोह उस समय शोक में बदल गया, जब दूल्हे के पिता की अचानक मौत हो गई। घटना बुधवार सुबह की है, जब घर में विदाई की तैयारियां चल रही थीं और पूरा परिवार खुशियों में डूबा हुआ था।

जानकारी के अनुसार, पहलवा गांव की रीना सिंह का विवाह जयसिंहनगर के गजनी गांव निवासी हरीश सिंह के साथ हुआ था। मंगलवार रात भर शादी की सभी रस्में खुशी-खुशी संपन्न हुईं। बुधवार सुबह आदिवासी परंपरा के तहत हल्दी-पानी की रस्म चल रही थी, जिसमें परिवार और बाराती नाच-गाकर जश्न मना रहे थे।

इसी दौरान दूल्हे के पिता धरमदास परस्ते (50 वर्ष) बारातियों के साथ नाचते हुए अचानक बेहोश होकर जमीन पर गिर पड़े। मौके पर मौजूद लोगों ने तुरंत उन्हें गोहपारु अस्पताल पहुंचाया, लेकिन डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया।

इस घटना के बाद पूरे गांव और परिवार में शोक का माहौल है। जहां कुछ ही समय पहले खुशियों का माहौल था, वहीं अब हर ओर मातम पसरा हुआ है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है, और शादी का यह मौका एक दर्दनाक याद में बदल गया।

Share This
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

HUF Registration Services In India
Digital marketing for news publishers

राशिफल

0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x