Home » Uncategorized » एक घंटे तक जलते रहे डंपर में फंसे ड्राइवर-क्लीनर:निवाड़ी में खड़े ट्रॉले से टकराने के बाद लगी थी आग

एक घंटे तक जलते रहे डंपर में फंसे ड्राइवर-क्लीनर:निवाड़ी में खड़े ट्रॉले से टकराने के बाद लगी थी आग

निवाड़ी जिले में सोमवार देर रात बड़ा सड़क हादसा हो गया। बड़े तालाब के पास करीब 12:30 बजे एक तेज रफ्तार डंपर सड़क किनारे खड़े ट्रॉले से जा टकराया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों वाहनों में तुरंत आग लग गई। हादसे के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई और आग की लपटें दूर से ही दिखाई देने लगीं।

सूचना मिलते ही पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीमें मौके पर पहुंचीं। करीब चार दमकल वाहनों की मदद से आग पर काबू पाया गया, लेकिन तब तक डंपर पूरी तरह जल चुका था। क्रेन की सहायता से जब केबिन हटाया गया तो अंदर से दो जले हुए शव बरामद हुए।

मृतकों की पहचान राजा अहिरवार (32) और गोपाल अहिरवार के रूप में हुई है, जो चैनपुरा बटियागढ़, नरसिंहगढ़ के निवासी थे। दोनों डंपर में सवार होकर दमोह-नरसिंहपुर से झांसी की ओर जा रहे थे।

पुलिस की प्रारंभिक जांच में ट्रॉला चालक की लापरवाही सामने आई है। बताया जा रहा है कि सड़क किनारे खड़े ट्रॉले की लाइट बंद थी, जिसके कारण तेज रफ्तार डंपर चालक को वाहन नजर नहीं आया और यह भीषण टक्कर हो गई।

हादसे में जान गंवाने वाले दोनों युवकों के परिवारों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। राजा अहिरवार के तीन बेटियां और एक बेटा हैं, जबकि गोपाल अहिरवार के दो बेटियां हैं। परिजनों के पहुंचने के बाद निवाड़ी जिला अस्पताल में शवों का पोस्टमॉर्टम किया जाएगा। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है और आगे की कार्रवाई की जा रही है।

Share This
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

HUF Registration Services In India
Digital marketing for news publishers

राशिफल

0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x