राजस्थान के गुर्जर समाज की महापंचायत में ऐसा फैसला लिया गया, जिसने हर किसी का ध्यान खींच लिया। अब शादी में दूल्हा क्लीन शेव रहेगा, यानी दाढ़ी रखने पर रोक लगा दी गई है। यह फैसला सामाजिक कुरीतियों और बढ़ते फिजूलखर्च को रोकने के उद्देश्य से लिया गया।
पाली जिले के वेदांतेरी गांव में हुई इस महापंचायत में सिर्फ दाढ़ी ही नहीं, बल्कि नशे के खिलाफ भी सख्त नियम बनाए गए। समाज ने साफ कर दिया कि किसी भी आयोजन में शराब, अफीम या अन्य नशे का इस्तेमाल हुआ, तो लोग वहां खाना नहीं खाएंगे और कार्यक्रम छोड़कर चले जाएंगे।
इतना ही नहीं, नियम तोड़ने वालों की सूचना पुलिस को दी जाएगी और उन पर 2 लाख 51 हजार रुपए तक का जुर्माना लगाया जाएगा। समाज का कहना है कि बचाया गया पैसा बच्चों की पढ़ाई, गरीब परिवारों की शादी और जरूरतमंद छात्रों की शिक्षा पर खर्च किया जाएगा।
Post Views: 7







