यह पतंगबाज़ी नहीं, खुला क़त्ल है!
नायलॉन और प्रतिबंधित चाइनीज मांझे की एक-एक डोर इंसान की गर्दन, पक्षियों के पंख और पशुओं की सांस काटने के लिए काफी है। और अगर अब भी कोई इसे “मज़ा” समझ रहा है, तो समझ लीजिए इंदौर पुलिस का सब्र खत्म हो चुका है।
पुलिस आयुक्त नगरीय इंदौर के स्पष्ट और सख़्त निर्देशों के बाद, इंदौर पुलिस ने पूरे शहर में कातिल मांझे के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है।
दुकानें हों या बाजार, छतें हों या खुले मैदान हर जगह चेकिंग, हर जगह निगरानी, हर संदिग्ध पर कार्रवाई।
अब यह मत सोचिए कि छत पर उड़ाएंगे, कौन देखेगा? पुलिस देख रही है…और सीधे कार्रवाई कर रही है। वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में सभी थाना क्षेत्रों में पतंग और मांझा बेचने वालों की गहन तलाशी ली जा रही है। जो चोरी-छिपे चाइनीज मांझा बेच रहा है वह सिर्फ कानून तोड़ नहीं रहा, वह हत्यारा बन रहा है।
पुलिस टीमें सिर्फ दुकानों तक सीमित नहीं हैं। वे छतों पर चढ़ रही हैं, मैदानों में पहुंच रही हैं, और हर उस हाथ को रोक रही हैं जो खतरनाक मांझे से किसी की जिंदगी छीन सकता है।
यह सिर्फ कार्रवाई नहीं, सीधी चेतावनी है।
🕊️ जनहित में इंदौर पुलिस की दो टूक अपील
👉 जीवन चुनिए, मौत की डोर नहीं।
👉 राहगीरों और बेजुबान पक्षियों के हत्यारे मत बनिए।
👉 पतंग उड़ानी है तो सिर्फ पारंपरिक सूती धागे से।
अगर आपके इलाके में कोई अब भी
कानून को ठेंगा दिखाकर
गुपचुप तरीके से चाइनीज मांझा बेच रहा है
तो चुप मत रहिए।
📞 तुरंत सूचना दें
स्थानीय पुलिस या
इंदौर पुलिस क्राइम वॉच हेल्पलाइन: 7049108283
याद रखिए,आपकी एक कॉल, किसी की आख़िरी सांस बनने से रोक सकती है। अब लापरवाही नहीं…इंदौर बोलेगा, कातिल मांझा नहीं चलेगा!









