...
Home » Uncategorized » नर्मदा से बड़ा तालाब तक तिरंगे की शान, MP में दिखा देशभक्ति का महासैलाब, घोड़ों पर कलेक्टर-एसपी, सड़कों पर तिरंगा और गूंजे देशभक्ति के नारे

नर्मदा से बड़ा तालाब तक तिरंगे की शान, MP में दिखा देशभक्ति का महासैलाब, घोड़ों पर कलेक्टर-एसपी, सड़कों पर तिरंगा और गूंजे देशभक्ति के नारे

स्वतंत्रता दिवस से पहले मध्य प्रदेश पूरी तरह देशभक्ति के रंग में रंगा नजर आया। ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत गुरुवार को प्रदेश के कई जिलों में भव्य तिरंगा यात्राएं निकाली गईं। भोपाल से लेकर ओंकारेश्वर और उज्जैन तक हर तरफ तिरंगा ही तिरंगा नजर आया।

भोपाल के बड़ा तालाब स्थित बोट क्लब पर अनोखी नौका तिरंगा यात्रा ने लोगों का ध्यान खींचा। 350 से ज्यादा तिरंगा सजी नावें पानी पर उतरीं, तो जल, थल और आसमान तक राष्ट्रध्वज की भव्य छटा दिखाई दी। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और मंत्री विश्वास सारंग की मौजूदगी में खिलाड़ियों ने कयाकिंग का शानदार प्रदर्शन भी किया।

वहीं, ओंकारेश्वर में नर्मदा नदी पर 151 सजी-धजी नौकाओं के साथ तिरंगा यात्रा निकाली गई। ब्रह्मपुरी घाट से शुरू हुई इस यात्रा में भारत माता के रूप में सजी बालिका आकर्षण का केंद्र बनी रही। नर्मदा की लहरों के बीच लहराता तिरंगा देशभक्ति का अद्भुत संदेश देता नजर आया।

उज्जैन में भी तिरंगे के सम्मान में दो अलग-अलग यात्राएं निकाली गईं। खास बात यह रही कि कलेक्टर, एसपी प्रदीप शर्मा और निगम कमिश्नर घोड़ों पर सवार होकर हाथ में तिरंगा थामे यात्रा में आगे बढ़े। इस नजारे ने लोगों में खासा उत्साह भर दिया।

मंडला में CRPF की 148वीं बटालियन ने बाइक रैली निकालकर देशभक्ति का संदेश दिया। जिला प्रशासन की तिरंगा यात्रा में मंत्री संपतिया उईके भी शामिल हुईं। वहीं मैहर, बैतूल, बालाघाट और हरदा में भी प्रशासनिक अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों और आम लोगों ने तिरंगा यात्राओं में हिस्सा लिया।

इन यात्राओं के जरिए एक ही संदेश दिया गया तिरंगा सिर्फ एक ध्वज नहीं, बल्कि देश की एकता, सम्मान और गौरव का प्रतीक है। स्वतंत्रता दिवस से पहले मध्य प्रदेश में उमड़ा यह देशभक्ति का जोश पूरे प्रदेश को एक सूत्र में बांधता नजर आया।

Share This
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

HUF Registration Services In India
Digital marketing for news publishers

राशिफल

0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x
Seraphinite AcceleratorOptimized by Seraphinite Accelerator
Turns on site high speed to be attractive for people and search engines.