Home » Uncategorized » MP के 20 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट:रतलाम में पारा 43 डिग्री के पार, भोपाल, विदिशा में चल सकती है धूल भरी आंधी

MP के 20 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट:रतलाम में पारा 43 डिग्री के पार, भोपाल, विदिशा में चल सकती है धूल भरी आंधी

मध्य प्रदेश में मौसम ने अचानक करवट ले ली है। मौसम विभाग ने प्रदेश के कई जिलों में तेज आंधी, बारिश और आकाशीय बिजली को लेकर अलर्ट जारी किया है। सिवनी, छिंदवाड़ा, रायसेन, सागर, दमोह और बालाघाट में बिजली गिरने और चमकने की आशंका जताई गई है। वहीं भोपाल समेत कई जिलों में धूलभरी आंधी लोगों की परेशानी बढ़ा सकती है।

देवास, खरगोन, राजगढ़, विदिशा, अशोकनगर, शिवपुरी, बैतूल, नरसिंहपुर, मंडला, पांढुर्णा, डिंडौरी और अनूपपुर में तेज हवाओं के साथ धूलभरी आंधी चलने की संभावना है। अमरकंटक और टीकमगढ़ में हल्की बारिश के भी आसार बने हुए हैं।

इधर, मौसम में बदलाव के बीच गर्मी का कहर भी जारी है। शुक्रवार को कई शहरों में तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की गई। रतलाम प्रदेश का सबसे गर्म शहर रहा, जहां पारा 43.5 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। शाजापुर में तापमान 42.6 डिग्री दर्ज हुआ।

बड़े शहरों की बात करें तो उज्जैन में 42.4 डिग्री, भोपाल और इंदौर में 41.2 डिग्री, जबलपुर में 38.8 डिग्री और ग्वालियर में 37.5 डिग्री सेल्सियस तापमान रिकॉर्ड किया गया। मौसम विभाग ने लोगों को सतर्क रहने और खराब मौसम के दौरान सुरक्षित स्थानों पर रहने की सलाह दी है।

Share This
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

HUF Registration Services In India
Digital marketing for news publishers

राशिफल

0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x