मध्य-पूर्व में बढ़ते तनाव के बीच भारतीय क्रू वाले जहाजों पर हमलों का सिलसिला जारी है। गुरुवार को ओमान के तट के पास मौजूद भारतीय क्रू वाले तेल टैंकर MT जलवीर पर हमला हुआ, जिसके बाद जहाज में भीषण आग लग गई। हालांकि हमला किसने किया, इसकी आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है।
घटना के बाद भारतीय दूतावास ने स्थानीय प्रशासन के साथ संपर्क में होने और हालात पर लगातार नजर रखने की बात कही है। वहीं समुद्री मार्गों की सुरक्षा को लेकर चिंता और बढ़ गई है।
इससे एक दिन पहले होर्मुज स्ट्रेट के पास तेल टैंकर MT सेत्तेबेल्लो पर अमेरिकी हमले में तीन भारतीय नागरिकों की मौत की पुष्टि हुई थी। केंद्रीय मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने बताया कि दो शव बरामद किए जा चुके हैं।
लगातार दूसरे दिन भारतीय क्रू वाले जहाजों पर हमलों ने अंतरराष्ट्रीय समुद्री सुरक्षा और खाड़ी क्षेत्र में बढ़ते तनाव को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।







