...
Home » Uncategorized » इंदौर जीआरपी थाने के पुलिसकर्मी ने किया रेप: महिला को दिया शादी का झांसा फिर मुकर गया, पुलिस ने दर्ज किया प्रकरण

इंदौर जीआरपी थाने के पुलिसकर्मी ने किया रेप: महिला को दिया शादी का झांसा फिर मुकर गया, पुलिस ने दर्ज किया प्रकरण

इंदौर के कनाड़िया थाना क्षेत्र से एक गंभीर मामला सामने आया है, जहां जीआरपी थाने में पदस्थ एक आरक्षक पर दुष्कर्म का आरोप लगा है। महाराष्ट्र की रहने वाली और वर्तमान में भोपाल में रह रही 35 वर्षीय महिला की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी सचिन पुत्र हरीनारायण चंद्रवंशी के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है।

पुलिस के अनुसार, पीड़िता ने बताया कि साल 2018 में इंदौर में पढ़ाई के दौरान उसकी मुलाकात आरोपी से फेसबुक के जरिए हुई थी। धीरे-धीरे दोनों के बीच बातचीत बढ़ी और मुलाकातों का सिलसिला शुरू हो गया। महिला का आरोप है कि आरोपी ने उसे शादी का भरोसा दिलाया और इसी विश्वास के आधार पर उसके साथ संबंध बनाए।

पीड़िता ने अपनी शिकायत में उल्लेख किया है कि 8 नवंबर 2018 को आरोपी उसे कनाड़िया स्थित अपने सरकारी क्वार्टर में ले गया, जहां पहली बार उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए गए। इसके बाद भी आरोपी उससे मिलता रहा, लेकिन हर बार शादी की बात को टालता रहा।

मामला सामने आने के बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है और आरोपी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की प्रक्रिया जारी है। अधिकारियों का कहना है कि सभी तथ्यों की जांच कर उचित कार्रवाई की जाएगी।

Share This
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

HUF Registration Services In India
Digital marketing for news publishers

राशिफल

0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x
Seraphinite AcceleratorOptimized by Seraphinite Accelerator
Turns on site high speed to be attractive for people and search engines.