Home » Uncategorized » मासूमियत पर फिरोज का ‘खूनी’ पहरा: नहाते वक्त वीडियो बनाकर किया नाबालिग का शोषण

मासूमियत पर फिरोज का ‘खूनी’ पहरा: नहाते वक्त वीडियो बनाकर किया नाबालिग का शोषण

शर्मनाक! रिश्तों की मर्यादा को तार-तार करने वाली एक और खबर मध्य प्रदेश के गुना से सामने आई है। जहाँ एक ‘आस्तीन के सांप’ ने उस भरोसे को डस लिया, जो एक पिता ने अपने दोस्त पर किया था। फिरोज सलीम खान नाम के इस शख्स ने न केवल दोस्ती को कलंकित किया, बल्कि एक मासूम बच्ची की जिंदगी को नर्क बना दिया।

घटना रूह कंपा देने वाली है। आरोपी का पीड़ित परिवार के घर आना-जाना था। इसी नजदीकी का फायदा उठाकर उसने उस वक्त मर्यादा की सारी हदें पार कर दीं, जब दिसंबर 2025 की एक यात्रा के दौरान उसने नाबालिग के साथ गलत हरकत की। लेकिन दरिंदगी यहीं नहीं रुकी। इस शख्स ने नहाते समय बच्ची का आपत्तिजनक वीडियो बना लिया और फिर शुरू हुआ ब्लैकमेलिंग का वो गंदा खेल, जिसने मासूम को मानसिक रूप से तोड़कर रख दिया।

सोचिए उस बच्ची पर क्या गुजरी होगी, जो अपने ही घर में सुरक्षित नहीं थी। फिरोज उस वीडियो के दम पर उसे मिलने के लिए मजबूर करता और घर आने पर भी बुरी नीयत से उसे छूने की कोशिश करता था। लंबे समय तक खौफ के साये में जीने के बाद, आखिरकार उस बहादुर बेटी ने सोमवार रात हिम्मत जुटाई और चाइल्ड हेल्प लाइन को फोन घुमाया।

पुलिस ने आरोपी फिरोज को गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे भेज दिया है। लेकिन सवाल उन ‘पारिवारिक दोस्तों’ पर है जो घर के भीतर ही भेड़िए बनकर घूम रहे हैं। ये खबर हर माता-पिता के लिए एक चेतावनी है सतर्क रहिए, क्योंकि रक्षक के भेष में भक्षक आपके ड्राइंग रूम तक पहुंच चुका है। गुना पुलिस की ये कार्रवाई उन सभी अपराधियों के लिए कड़ा संदेश है जो समझते हैं कि वे पर्दे के पीछे मासूमियत का गला घोंट देंगे।


Share This
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

HUF Registration Services In India
Digital marketing for news publishers

राशिफल

0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x