हैदराबाद के पॉश इलाके जुबली हिल्स के प्रशासन नगर में शुक्रवार देर रात सनसनीखेज हत्या की वारदात सामने आई। रिटायर्ड IPS अधिकारी विनय रंजन राय की पत्नी तनुजा राय, उम्र 62 वर्ष, की बेरहमी से हत्या कर दी गई। उनका शव इमारत की पहली मंजिल पर मिला, जिसके बाद इलाके में हड़कंप मच गया।
पुलिस जांच में शुरुआती तौर पर घरेलू नौकर की भूमिका संदिग्ध मानी जा रही है। अधिकारियों के मुताबिक एक नेपाली गैंग ने नौकर की मदद से इस वारदात को अंजाम दिया। घटना रात करीब 2 बजे की बताई जा रही है।
फॉरेंसिक टीम और पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचकर सबूत जुटा रहे हैं। आसपास लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है ताकि आरोपियों की पहचान की जा सके। फिलहाल पुलिस कई एंगल से जांच कर रही है और जल्द खुलासे का दावा कर रही है।
Post Views: 18







