Home » Uncategorized » ईंधन महंगा, हर घर पर बढ़ेगा बोझ, पेट्रोल-डीजल के दाम फिर बढ़े आज

ईंधन महंगा, हर घर पर बढ़ेगा बोझ, पेट्रोल-डीजल के दाम फिर बढ़े आज

देशभर में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में आज यानी 19 मई से फिर बढ़ोतरी हो गई है। तेल कंपनियों ने औसतन 90-90 पैसे प्रति लीटर दाम बढ़ाए हैं। सिर्फ पांच दिनों में यह दूसरी बड़ी बढ़ोतरी है। इससे पहले 15 मई को भी पेट्रोल और डीजल के दाम 3-3 रुपए प्रति लीटर बढ़ाए गए थे। लगातार बढ़ती कीमतों ने आम आदमी की जेब पर सीधा असर डालना शुरू कर दिया है।

डीजल महंगा होने से अब ट्रांसपोर्ट खर्च बढ़ेगा, जिसका असर बाजार तक पहुंचने वाली हर चीज पर पड़ेगा। दूसरे राज्यों से आने वाली सब्जियां, फल, राशन और रोजमर्रा का सामान महंगा हो सकता है। वहीं किसानों की परेशानी भी बढ़ेगी, क्योंकि ट्रैक्टर और पंपिंग सेट चलाने में ज्यादा खर्च आएगा। इसका असर अनाज और खेती की लागत पर भी दिखाई देगा।

इतना ही नहीं, बस, ऑटो और स्कूल वाहनों का किराया बढ़ने की आशंका भी जताई जा रही है। यानी पेट्रोल-डीजल की बढ़ी कीमतें अब आम लोगों की रसोई से लेकर सफर तक हर जगह असर डालेंगी।

Share This
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

HUF Registration Services In India
Digital marketing for news publishers

राशिफल

0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x