...
Home » Uncategorized » कैफे के बाहर खूनी झगड़ा, युवती पर ब्लेड और बोतल से हमला, पुरानी रंजिश बनी हमले की वजह, तीन युवतियों पर केस दर्ज

कैफे के बाहर खूनी झगड़ा, युवती पर ब्लेड और बोतल से हमला, पुरानी रंजिश बनी हमले की वजह, तीन युवतियों पर केस दर्ज

इंदौर के एमआईजी थाना क्षेत्र में शनिवार देर रात पुरानी रंजिश ने हिंसक रूप ले लिया। नेहरू नगर निवासी आरूषि अपने दो दोस्तों के साथ सरपंच कैफे पर चाय पीने पहुंची थी, तभी वहां वैष्णवी, नेहा और अच्छू भी आ गईं। पुराने विवाद को लेकर शुरू हुई कहासुनी देखते ही देखते मारपीट में बदल गई। पीड़िता का आरोप है कि वैष्णवी ने ब्लेड से उसके चेहरे और हाथ पर हमला किया, जबकि नेहा ने जूस की कांच की बोतल उसके सिर पर दे मारी। हमले में आरूषि गंभीर रूप से घायल हो गई, जिसे तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया। घटना की सूचना मिलते ही एमआईजी पुलिस मौके पर पहुंची और पीड़िता की शिकायत के आधार पर तीनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी। पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज भी खंगाल रही है ताकि पूरे घटनाक्रम की पुष्टि की जा सके।

Share This
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

HUF Registration Services In India
Digital marketing for news publishers

राशिफल

0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x
Seraphinite AcceleratorOptimized by Seraphinite Accelerator
Turns on site high speed to be attractive for people and search engines.