...
Home » Uncategorized » इंदौर में मौसम ने बदला मिजाज, तपिश के बाद राहत की फुहार

इंदौर में मौसम ने बदला मिजाज, तपिश के बाद राहत की फुहार

इंदौर में रविवार शाम को मौसम ने अचानक करवट ली और दिनभर की झुलसाती गर्मी के बाद लोगों को राहत का अहसास हुआ। शहर के कई हिस्सों में आसमान पर बादल छा गए, वहीं कुछ इलाकों में हल्की बूंदाबांदी और कहीं-कहीं रिमझिम बारिश दर्ज की गई। तपती सड़कों और गर्म हवाओं के बीच आई इस हल्की बारिश ने माहौल को थोड़ा सुहावना बना दिया, जिससे लोगों ने राहत की सांस ली।

इससे पहले शनिवार को इंदौर में इस सीजन का अब तक का सबसे गर्म दिन रिकॉर्ड किया गया। अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस से ऊपर पहुंच गया, जबकि न्यूनतम तापमान में भी 6 डिग्री की बढ़ोतरी दर्ज की गई और यह 28 डिग्री सेल्सियस के पार चला गया। लगातार बढ़ती गर्मी ने जनजीवन को प्रभावित किया। दिन के समय हालात इतने खराब थे कि पंखों की हवा भी बेअसर साबित हो रही थी।

गर्मी का असर सड़कों पर साफ नजर आया, जहां सामान्य दिनों की तुलना में आवाजाही कम रही। लोग केवल जरूरी कामों के लिए ही घरों से बाहर निकले। चौराहों पर रेड सिग्नल के दौरान वाहन चालक छांव तलाशते दिखे और ग्रीन सिग्नल का इंतजार करते हुए पसीने से तर-बतर नजर आए। रात के समय भी गर्म हवाओं ने राहत नहीं दी, जिससे लोगों की नींद प्रभावित रही और 24 घंटे गर्मी का असर बना रहा।

Share This
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

HUF Registration Services In India
Digital marketing for news publishers

राशिफल

0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x
Seraphinite AcceleratorOptimized by Seraphinite Accelerator
Turns on site high speed to be attractive for people and search engines.