इंदौर… स्मार्ट सिटी कहलाने वाला शहर आज फिर शर्मसार है! तीन इमली ब्रिज पर एक युवक की गर्दन पर चाइनीज मांझे ने मौत की तरह वार किया, और देखते ही देखते सड़क खून से लाल हो गई। युवक बाइक पर था… न कोई गलती, न कोई अपराध! लेकिन आसमान से उतरी कातिल डोर ने उसका गला काट डाला। युवक सड़क पर लहूलुहान तड़पता रहा, लोग देखते रहे, कैमरे चलते रहे… और सिस्टम? हमेशा की तरह सोता रहा! घायल युवक की हालत इतनी गंभीर थी कि मौके से उसे एमवाई अस्पताल रेफर किया गया। इस बीच सड़क पर पड़े युवक का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया
एक ऐसा वीडियो जो सवाल पूछता है, हर साल चेतावनी, हर साल हादसे…फिर भी खुलेआम बिकता चाइनीज मांझा!क्या प्रशासन किसी और मौत का इंतजार कर रहा है? या फिर यह मान लिया जाए कि **आम आदमी की जान की कोई कीमत नहीं?
आज सवाल सिर्फ एक युवक का नहीं है…यह सवाल है पूरे सिस्टम परजो हर हादसे के बाद सिर्फ जांच के आदेश देता है, और अगली मौत तक चुप्पी साध लेता है! यह हादसा नहीं, यह हत्या है! और अगर अब भी सख्ती नहीं हुई, तो अगला वीडियो… किसी और की सांसें रोक देगा।







