...
Home » Uncategorized » बिजली कनेक्शन विवाद बना जानलेवा: महिला ने लगाई फांसी, मासूम की बची जान

बिजली कनेक्शन विवाद बना जानलेवा: महिला ने लगाई फांसी, मासूम की बची जान

गुना जिले के कैंट थाना क्षेत्र अंतर्गत नानाखेड़ी काली माता मंदिर के पास एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। 26 वर्षीय कीर्ति कुशवाहा, पत्नी नितेश कुशवाहा, ने शुक्रवार दोपहर करीब 12 बजे अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के दौरान महिला ने अपनी 6 माह की मासूम बच्ची को भी नुकसान पहुंचाने का प्रयास किया, लेकिन समय रहते बच्ची की जान बचा ली गई।

परिवार के अनुसार, घर का बिजली कनेक्शन कई दिनों से बकाया बिल के कारण कटा हुआ था। तेज गर्मी के बीच महिला लगातार कनेक्शन दोबारा जुड़वाने की मांग कर रही थी, जिसको लेकर पिछले तीन दिनों से घर में तनाव और विवाद चल रहा था। बताया गया कि एक दिन पहले भी महिला ने कमरे में खुद को बंद कर लिया था और बच्ची को साथ ले गई थी, लेकिन उस समय सास ने हस्तक्षेप कर स्थिति संभाल ली थी।

मजदूरी पर गए परिजन, घर में अकेली थी महिला, मौका पाकर उठाया खौफनाक कदम

घटना वाले दिन परिवार के सदस्य मजदूरी पर गए हुए थे, तभी महिला ने घर में अकेलेपन का फायदा उठाकर अपनी चुन्नी से फांसी लगा ली। सास के मुताबिक, महिला ने बच्ची के मुंह और नाक में रुई ठूंस दी थी, जिससे उसकी सांस रुकने लगी थी। हालांकि सास के समय पर पहुंचने और रुई निकालकर प्राथमिक मदद देने से बच्ची की जान बच गई।

बच्ची को तत्काल जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका उपचार जारी है। वहीं महिला के शव का पोस्टमार्टम किया जा रहा है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है और पूरे घटनाक्रम को गंभीरता से खंगाला जा रहा है।

यह घटना न केवल आर्थिक तंगी और घरेलू तनाव की भयावह तस्वीर सामने लाती है, बल्कि यह भी बताती है कि छोटी-छोटी समस्याएं किस तरह गंभीर परिणाम ले सकती हैं।

Share This
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

HUF Registration Services In India
Digital marketing for news publishers

राशिफल

0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x
Seraphinite AcceleratorOptimized by Seraphinite Accelerator
Turns on site high speed to be attractive for people and search engines.