Home » Uncategorized » वंदे मातरम अब बंगाल के मदरसों में गूंजेगा, सरकार का बड़ा फैसला, असेंबली में अनिवार्य हुआ राष्ट्रगीत

वंदे मातरम अब बंगाल के मदरसों में गूंजेगा, सरकार का बड़ा फैसला, असेंबली में अनिवार्य हुआ राष्ट्रगीत

पश्चिम बंगाल सरकार ने राज्य के सभी मदरसों में ‘वंदे मातरम’ गाना अनिवार्य कर बड़ा फैसला लिया है। अल्पसंख्यक मामलों और मदरसा शिक्षा विभाग की ओर से 19 मई को जारी आदेश के मुताबिक अब हर सुबह क्लास शुरू होने से पहले प्रार्थना सभा में ‘वंदे मातरम’ गाया जाएगा। यह आदेश सरकारी मॉडल मदरसों, सरकारी सहायता प्राप्त और बिना सहायता प्राप्त मान्यता प्राप्त सभी मदरसों पर तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया गया है।

अब तक मदरसों में राष्ट्रगान ‘जन गण मन’ के साथ कवि गुलाम मुस्तफा का प्रसिद्ध बांग्ला गीत ‘अनंत असीम प्रेममय तुमी’ गाया जाता था, लेकिन नए आदेश के बाद ‘वंदे मातरम’ को भी अनिवार्य रूप से शामिल किया गया है। सरकार ने सभी मदरसा प्रबंधन से आदेश लागू करने की रिपोर्ट भी मांगी है। इस फैसले को लेकर राजनीतिक और सामाजिक हलकों में चर्चा तेज हो गई है। सरकार का कहना है कि यह कदम छात्रों में राष्ट्रभक्ति और सांस्कृतिक मूल्यों को मजबूत करने के उद्देश्य से उठाया गया है।

Share This
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

HUF Registration Services In India
Digital marketing for news publishers

राशिफल

0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x