...
Home » Uncategorized » अमेरिका-ईरान टकराव ने बढ़ाई जंग की आहट, हवाई हमले के बाद खाड़ी में तनाव चरम पर

अमेरिका-ईरान टकराव ने बढ़ाई जंग की आहट, हवाई हमले के बाद खाड़ी में तनाव चरम पर

मध्य पूर्व में एक बार फिर युद्ध जैसे हालात बनते दिखाई दे रहे हैं। अमेरिका ने ईरान पर बड़े हवाई हमले किए हैं। अमेरिकी सेंट्रल कमांड के मुताबिक यह कार्रवाई होर्मुज स्ट्रेट के पास अमेरिकी अपाचे हेलिकॉप्टर को निशाना बनाए जाने के जवाब में की गई।

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने दावा किया कि ईरान ने अमेरिकी हेलिकॉप्टर को मार गिराया, हालांकि दोनों पायलट सुरक्षित हैं। ट्रम्प ने साफ कहा कि इस हमले का जवाब देना जरूरी था।

वहीं, ईरान ने भी पलटवार करते हुए बहरीन में मौजूद अमेरिकी सैन्य ठिकाने और अमेरिकी नौसेना के फिफ्थ फ्लीट मुख्यालय को ड्रोन हमलों से निशाना बनाने का दावा किया है।

ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने चेतावनी दी है कि ईरान हर हमले का जवाब देगा और अमेरिका को क्षेत्र छोड़ने की सलाह दी है।

अब सवाल यह है कि क्या यह टकराव सीमित रहेगा या फिर पूरे मध्य पूर्व को एक बड़े संघर्ष की आग में झोंक देगा। दुनिया की नजरें अब अमेरिका और ईरान की अगली चाल पर टिकी हैं।

Share This
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

HUF Registration Services In India
Digital marketing for news publishers

राशिफल

0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x
Seraphinite AcceleratorOptimized by Seraphinite Accelerator
Turns on site high speed to be attractive for people and search engines.