Home » Uncategorized » गोवा-दिल्ली फ्लाइट के इंजन में खराबी, 14 हजार फीट पर लौटा विमान

गोवा-दिल्ली फ्लाइट के इंजन में खराबी, 14 हजार फीट पर लौटा विमान

गोवा से दिल्ली जा रही इंडिगो की फ्लाइट 6E 2102 में उड़ान भरने के कुछ ही मिनट बाद तकनीकी खराबी की सूचना मिलने से हड़कंप मच गया। विमान ने मंगलवार सुबह 9 बजकर 16 मिनट पर मनोहर इंटरनेशनल एयरपोर्ट, गोवा से दिल्ली के लिए उड़ान भरी थी।

उड़ान के कुछ देर बाद विमान के एक इंजन में तकनीकी समस्या का पता चला। हालात को देखते हुए पायलट ने विमान को वापस गोवा लाने का फैसला किया। Flightradar24 के उपलब्ध डेटा के मुताबिक, वापस गोवा की ओर मुड़ते समय विमान करीब 14 हजार फीट की ऊंचाई पर था।

इसके बाद विमान ने सुरक्षित तरीके से मनोहर इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर वापसी की और सुबह करीब 9 बजकर 30 मिनट पर उसकी लैंडिंग कराई गई। यानी उड़ान भरने के लगभग 14 मिनट बाद ही विमान को वापस एयरपोर्ट लौटना पड़ा।

इस फ्लाइट में कुल 229 यात्री सवार थे। राहत की बात यह रही कि इमरजेंसी स्थिति के बावजूद विमान को सुरक्षित उतार लिया गया और किसी बड़े हादसे की खबर सामने नहीं आई है।

इंजन में तकनीकी खराबी की जानकारी मिलने के बाद विमान की जांच की जा रही है। अब सवाल यह है कि इंजन में आखिर किस तरह की खराबी आई और उड़ान के दौरान इसकी पहचान कैसे हुई। एयरलाइन की तकनीकी टीम पूरे मामले की जांच कर रही है।

फिलहाल यात्रियों की सुरक्षा सबसे बड़ी राहत है, लेकिन उड़ान के कुछ ही मिनट बाद हजारों फीट की ऊंचाई पर इंजन में खराबी की घटना ने विमान की तकनीकी सुरक्षा को लेकर जरूर सवाल खड़े कर दिए हैं।

Share This
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

HUF Registration Services In India
Digital marketing for news publishers

राशिफल

0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x