Home » Uncategorized » डांगीढ़ाना में दर्दनाक हादसा: एयरगन से चली गोली, 18 वर्षीय युवक की मौत

डांगीढ़ाना में दर्दनाक हादसा: एयरगन से चली गोली, 18 वर्षीय युवक की मौत

नरसिंहपुर जिले के स्टेशनगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम डांगीढ़ाना में बुधवार रात एक हृदयविदारक हादसा सामने आया, जहां एयरगन की लापरवाही एक युवक की जान पर भारी पड़ गई। 18 वर्षीय आदित्य लोधी, पिता नारायण लोधी, अपने घर में रखी एयरगन को संभाल रहा था, तभी अचानक ट्रिगर दबने से फायर हो गया। एयरगन से निकला पेलेट सीधे उसके सीने में जा लगा, जिससे वह गंभीर रूप से घायल होकर जमीन पर गिर पड़ा।

घटना के बाद परिजनों में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में युवक को नरसिंहपुर के एक निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसकी हालत नाजुक देखते हुए डॉक्टरों ने उसे जबलपुर रेफर कर दिया। परिजन उसे लेकर रवाना हुए, लेकिन रास्ते में ही उसकी हालत लगातार बिगड़ती गई। स्थिति गंभीर होने पर उसे वापस जिला अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।

जांच जारी, पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार

मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। थाना प्रभारी सौरभ पटेल के अनुसार प्रारंभिक जांच में एयरगन के पेलेट से ही युवक की मौत होना सामने आया है, लेकिन घटना के वास्तविक कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगी।

इस दुखद घटना के बाद पूरे गांव में शोक का माहौल है। लोगों में चर्चा है कि छोटी सी लापरवाही भी कितनी बड़ी त्रासदी में बदल सकती है। प्रशासन और पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि किसी भी प्रकार के हथियार, चाहे वह एयरगन ही क्यों न हो, का उपयोग अत्यंत सावधानी और जिम्मेदारी के साथ करें।

Share This
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

HUF Registration Services In India
Digital marketing for news publishers

राशिफल

0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x