राजस्थान की राजधानी जयपुर से एक ऐसा खुलासा सामने आया है, जिसने शहर की पॉश कॉलोनियों की चमक के पीछे छिपे काले कारोबार को बेनकाब कर दिया है। बीयर बार की आड़ में देर रात तक अवैध डांस बार संचालित हो रहे हैं, जहां शराब, अश्लील डांस और देह व्यापार का खुला खेल चल रहा है। रात होते ही बार का माहौल बदल जाता है और फिर शुरू होती है नोटों की बारिश, बार गर्ल्स का अश्लील डांस और ग्राहकों की डिमांड पर लड़कियों की डील।
जानकारी के मुताबिक, रात 10 बजे के बाद इन बारों में अचानक कई लड़कियां एंट्री करती हैं। शराब के नशे में डूबे ग्राहकों के सामने डांस करती हैं, इशारों में उन्हें अपने पास बुलाती हैं और फिर शुरू होता है नोट उड़ाने का सिलसिला। कई ग्राहक लड़कियों के साथ बदसलूकी करते नजर आते हैं, लेकिन बार संचालकों की नजर सिर्फ पैसों पर रहती है। बताया जा रहा है कि यहां रशियन कॉल गर्ल्स तक बुलाई जाती हैं, जिनकी कीमत 7 हजार से लेकर 18 हजार रुपए तक तय होती है।
सूत्रों के मुताबिक, ग्राहक की डिमांड मिलते ही लड़की को घंटों या पूरी रात के लिए उपलब्ध करा दिया जाता है। डील फाइनल होते ही बार के ऊपर बने होटल के कमरों में लड़कियों को भेज दिया जाता है। सबसे बड़ा सवाल यह है कि आखिर राजधानी के पॉश इलाकों में इतना बड़ा अवैध कारोबार कैसे चल रहा है? क्या पुलिस और प्रशासन को इसकी भनक नहीं, या फिर सबकुछ जानकर भी आंखें बंद कर ली गई हैं? जयपुर की रातों का यह काला सच अब कई बड़े सवाल खड़े कर रहा है।







