...
Home » Uncategorized » डॉन-3 पर घमासान, रणवीर पर बैन की चर्चा, क्या सच में बॉलीवुड से बाहर होंगे रणवीर?

डॉन-3 पर घमासान, रणवीर पर बैन की चर्चा, क्या सच में बॉलीवुड से बाहर होंगे रणवीर?

अगस्त 2023 में जब डॉन-3 का टीजर सामने आया, तो बॉलीवुड में हलचल मच गई। पहले अमिताभ बच्चन, फिर शाहरुख खान और अब रणवीर सिंह… ‘डॉन’ फ्रेंचाइजी का नया चेहरा बनने पर रणवीर की खूब चर्चा हुई। लेकिन टीजर के बाद ऐसा सन्नाटा छाया कि ना शूटिंग शुरू हुई, ना स्टारकास्ट फाइनल हुई और ना रिलीज डेट सामने आई।

अब करीब तीन साल बाद अचानक मामला फिर सुर्खियों में है। खबर आई कि FWICE यानी फेडरेशन ऑफ वेस्टर्न इंडिया सिने एम्पलॉइज ने रणवीर सिंह को नोटिस भेजा और जवाब नहीं मिलने पर उनके खिलाफ बैन जैसी कार्रवाई की बात कही। इसके बाद सोशल मीडिया पर सवाल उठने लगे कि क्या रणवीर सिंह अब फिल्मों में काम नहीं कर पाएंगे?

दरअसल पूरा विवाद डॉन-3 की देरी और कम्युनिकेशन गैप को लेकर बताया जा रहा है। सूत्रों के मुताबिक फिल्म की शूटिंग लगातार टलती रही, जबकि दूसरी तरफ रणवीर दूसरे प्रोजेक्ट्स में बिजी हो गए। FWICE का कहना है कि अगर कोई कलाकार तय नियमों और अनुबंधों का पालन नहीं करता, तो यूनियन कार्रवाई कर सकती है। हालांकि यह कोई स्थायी फिल्मी बैन नहीं माना जा रहा।

फिल्म इंडस्ट्री के जानकारों का मानना है कि रणवीर सिंह जैसे बड़े स्टार को पूरी तरह इंडस्ट्री से बाहर करना आसान नहीं है। FWICE का दबाव जरूर असर डाल सकता है, लेकिन अंतिम फैसला प्रोड्यूसर्स और फिल्म स्टूडियोज के हाथ में होता है। उधर फरहान अख्तर की टीम की तरफ से भी अब तक कोई बड़ा आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।

यानि फिलहाल रणवीर सिंह का करियर खतरे में नहीं दिख रहा, लेकिन डॉन-3 का भविष्य जरूर सवालों में घिर गया है। अब सबकी नजर इस बात पर टिकी है कि क्या रणवीर और मेकर्स के बीच सुलह होगी… या फिर डॉन-3 को नया डॉन तलाशना पड़ेगा।

Share This
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

HUF Registration Services In India
Digital marketing for news publishers

राशिफल

0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x
Seraphinite AcceleratorOptimized by Seraphinite Accelerator
Turns on site high speed to be attractive for people and search engines.