Home » Uncategorized » स्टेट बार काउंसिल चुनाव आज, प्रदेशभर के वकील चुनेंगे अपने 25 प्रतिनिधि

स्टेट बार काउंसिल चुनाव आज, प्रदेशभर के वकील चुनेंगे अपने 25 प्रतिनिधि

मध्य प्रदेश स्टेट बार काउंसिल के 25 प्रतिनिधियों के चुनाव को लेकर प्रदेशभर में तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। सोमवार 12 मई को होने वाले मतदान में हजारों अधिवक्ता अपने मताधिकार का उपयोग करेंगे। चुनाव को लेकर वकीलों में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है।

इंदौर जिला कोर्ट परिसर में मतदान के लिए कुल 11 केंद्र बनाए गए हैं, जहां 10 हजार 537 अधिवक्ता वोट डालेंगे। मतदान प्रक्रिया को शांतिपूर्ण और व्यवस्थित तरीके से संपन्न कराने के लिए प्रशासन और बार एसोसिएशन की ओर से विशेष इंतजाम किए गए हैं।

इस बार पूरे मध्य प्रदेश में 121 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं, जबकि अकेले इंदौर से 22 उम्मीदवार अपनी दावेदारी पेश कर रहे हैं। चुनाव को लेकर उम्मीदवारों ने पिछले कई दिनों से लगातार जनसंपर्क और प्रचार अभियान चलाया।

इंदौर से प्रमुख उम्मीदवारों में विवेक सिंह, हितोषी जय हार्डिया, सुनील गुप्ता, नरेंद्र कुमार जैन, खिलाड़ी लाल गनगौरे, सुरेंद्र कुमार वर्मा, निमेष पाठक, तनुज दीक्षित, राकेश सिंह भदौरिया और अखिलेश कुमार सक्सेना सहित कई नाम शामिल हैं।

बार काउंसिल चुनाव को अधिवक्ताओं की राजनीति का सबसे महत्वपूर्ण चुनाव माना जाता है, क्योंकि चुने गए प्रतिनिधि वकीलों के अधिकारों, सुविधाओं और न्यायिक व्यवस्था से जुड़े मुद्दों पर अहम भूमिका निभाते हैं। ऐसे में इस चुनाव पर पूरे प्रदेश के अधिवक्ताओं की नजर बनी हुई है।

Share This
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

HUF Registration Services In India
Digital marketing for news publishers

राशिफल

0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x