...
Home » Uncategorized » पैर छुए, फिर महिला के सिर पर मारी गोली:शिवपुरी में शादी का कार्ड देने के बहाने घर में घुसे

पैर छुए, फिर महिला के सिर पर मारी गोली:शिवपुरी में शादी का कार्ड देने के बहाने घर में घुसे

शिवपुरी जिले के तेंदुआ थाना क्षेत्र के डेहरवारा गांव में बुधवार दोपहर शादी का कार्ड देने के बहाने आए तीन अज्ञात हमलावरों ने बुजुर्ग महिला को गोली मार दी। बदमाशों ने पहले घर का गेट खुलवाया और बुजुर्ग महिला के पैर छुए फिर सिर में गोली मारकर फरार हो गए। घटना के बाद गांव में सनसनी फैल गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायल महिला को जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

जानकारी के मुताबिक मृतिका रामसखी धाकड़ के पति लक्ष्मी नारायण लोधी ने अपनी पहली पत्नी की मौत के बाद करीब 35 साल पहले रामसखी धाकड़ से दूसरी शादी की थी। पहली पत्नी से उनके तीन बेटे और दो बेटियां थीं, जबकि रामसखी अपने पहले पति से जन्मे बेटे मुनेश को बाल अवस्था में अपने साथ लाई थीं। इसके बाद रामसखी मां नहीं बन सकीं। वर्तमान में मुनेश धाकड़ इंदौर में अपनी पत्नी और बच्चों के साथ रहता है और पिछले महीने अपनी मां के इलाज के लिए गांव आया हुआ था।

नातिन के सामने मारी गोली

घटना के समय रामसखी धाकड़ अपनी नातिन राधिका धाकड़ के साथ घर में थीं। राधिका के अनुसार, तीन युवक बाइक पर सवार होकर आए और शादी का कार्ड देने के बहाने दरवाजा खुलवाया।

Share This
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

HUF Registration Services In India
Digital marketing for news publishers

राशिफल

0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x
Seraphinite AcceleratorOptimized by Seraphinite Accelerator
Turns on site high speed to be attractive for people and search engines.