मध्यप्रदेश हाईकोर्ट में हैबियस कॉर्पस याचिका की सुनवाई के दौरान एक अनोखा मामला सामने आया। महिला ने कोर्ट में साफ कह दिया कि वह अपने पति के साथ नहीं रहेगी और खुलेआम अपने प्रेमी का हाथ थाम लिया। महिला ने जज को बताया कि वह पिछले 20 दिनों से अपने प्रेमी कुलदीप राठौर के साथ रह रही है और उसी के साथ रहना चाहती है।
पति की याचिका हुई निरस्त, कोर्ट में खुला रिश्तों का सच
पति ने याचिका में आरोप लगाया था कि उसकी पत्नी को कुलदीप राठौर ने बंधक बना रखा है। लेकिन महिला के बयान के बाद पति ने भी स्वीकार किया कि अब वह पत्नी को स्वीकार नहीं करेगा। सुनवाई के दौरान ही दोनों के बीच रिश्तों के टूटने और नए संबंधों की पूरी कहानी कोर्ट के सामने उजागर हो गई।
Post Views: 5







