Home » Uncategorized » 4 साल की बच्ची से रेप और हत्या: 65 साल का आरोपी गिरफ्तार

4 साल की बच्ची से रेप और हत्या: 65 साल का आरोपी गिरफ्तार

महाराष्ट्र के पुणे जिले से एक बेहद दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जिसने पूरे राज्य को झकझोर कर रख दिया है। भोर तहसील में गर्मी की छुट्टियां बिताने आई 4 साल की मासूम बच्ची के साथ पहले दुष्कर्म किया गया और फिर बेरहमी से उसकी हत्या कर दी गई। पुलिस के अनुसार, 65 वर्षीय आरोपी भीमराव कांबले ने बच्ची को बहला-फुसलाकर अपने घर के पास स्थित एक तबेले में ले गया, जहां उसने इस जघन्य अपराध को अंजाम दिया।

घटना शुक्रवार दोपहर करीब 2 बजे की बताई जा रही है। वारदात के बाद आरोपी ने बच्ची को पत्थर से कुचलकर उसकी हत्या कर दी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और मामले की जांच जारी है।

फास्ट ट्रैक कोर्ट में सुनवाई की मांग, सरकार ने फांसी की सजा पर जताई सहमति

इस भयावह घटना के बाद राजनीतिक और सामाजिक स्तर पर तीखी प्रतिक्रिया देखने को मिल रही है। महाराष्ट्र के पूर्व गृह मंत्री अनिल देशमुख ने आरोपी के लिए फांसी की सजा और मामले की सुनवाई फास्ट ट्रैक कोर्ट में कराने की मांग की है।

वहीं, महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने भी इस मामले को गंभीरता से लेते हुए कहा है कि सरकार इस केस की सुनवाई फास्ट ट्रैक कोर्ट में कराएगी और आरोपी के लिए कड़ी से कड़ी सजा, जिसमें फांसी भी शामिल है, की मांग करेगी।

इस घटना ने एक बार फिर समाज में महिलाओं और बच्चों की सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। पुलिस प्रशासन पर अब यह जिम्मेदारी है कि वह जल्द से जल्द आरोप तय कर न्याय सुनिश्चित करे,

Share This
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

HUF Registration Services In India
Digital marketing for news publishers

राशिफल

0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x