...
Home » Uncategorized » अब सड़क पर नहीं, आसमान में भी पुलिस: इंदौर में ट्रैफिक उल्लंघन पर हाईटेक वार

अब सड़क पर नहीं, आसमान में भी पुलिस: इंदौर में ट्रैफिक उल्लंघन पर हाईटेक वार

इंदौर की सड़कों पर अब बहाने नहीं चलेंगे। क्योंकि अब ऊपर आसमान से भी नजर रखी जा रही है। जी हां, इंदौर में ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों की अब खैर नहीं। सिग्नल तोड़ो, लेफ्ट टर्न पर गाड़ी अड़ाओ या सड़क को अपनी बपौती समझकर जाम लगाओ अब हर हरकत कैमरे में कैद हो रही है।

अब ट्रैफिक पुलिस सिर्फ चौराहे पर खड़ी नहीं दिखती, वो आपके सिर के ऊपर भी मंडरा रही है। हाई-रेजोल्यूशन ड्रोन कैमरे आपकी हर चाल रिकॉर्ड कर रहे हैं। लाल बत्ती कूदते ही समझ लीजिए आपकी “जल्दी” अब सबूत बन चुकी है। लेफ्ट टर्न रोककर फोन पर बातें? सड़क घेरकर पार्किंग? ड्रोन की नजर से कुछ नहीं बचेगा।

डिजिटल पेट्रोलिंग के नाम पर अब सीधी कार्रवाई हो रही है। ड्रोन अलग-अलग चौराहों और भीड़भाड़ वाले मार्केट में उड़ाए जा रहे हैं। कंट्रोल रूम में लगी बड़ी एलईडी स्क्रीन पर लाइव वीडियो चलता है। जैसे ही कोई नियम तोड़ता दिखा वायरलेस पर तुरंत संदेश जाता है। और फिर चौराहे पर खड़ी टीम आपको बड़े सम्मान से साइड लगवाती है चालान के साथ।

ड्रोन पेट्रोलिंग में दो टीमें तैनात हैं। एक टीम कंट्रोल रूम में बैठकर हर हरकत पर नजर रखती है। दूसरी टीम मैदान में तैयार रहती है। आदेश मिलते ही कार्रवाई बिना बहस, बिना देरी। अब तक 111 लोगों पर कार्रवाई हो चुकी है। और ये तो बस शुरुआत है।

अब सवाल आपसे है नियम मानना इतना मुश्किल क्यों है? सड़क आपकी जागीर नहीं है। ट्रैफिक सिस्टम कोई मजाक नहीं है। अगर आप सोचते हैं कि पुलिस को चकमा देकर निकल जाएंगे, तो याद रखि अब खेल जमीन पर नहीं, आसमान से खेला जा रहा है। इंदौर बदल रहा है। लेकिन क्या आप बदलेंगे? या फिर अगला नंबर आपका होगा?

Share This
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

HUF Registration Services In India
Digital marketing for news publishers

राशिफल

0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x
Seraphinite AcceleratorOptimized by Seraphinite Accelerator
Turns on site high speed to be attractive for people and search engines.