गांधी नगर थाना क्षेत्र में एक नाबालिग छात्रा के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पुलिस ने पीड़िता की मां की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। घटना ने इलाके में सनसनी फैला दी है।
पुलिस के अनुसार, पीड़िता की मां एक पाइप फैक्ट्री में काम करती है, जहां आरोपी युवक भी कार्यरत है। महिला ने बताया कि उसकी बेटी स्कूल की छुट्टी के बाद उससे मिलने फैक्ट्री पहुंची थी। दोपहर में मां-बेटी ने साथ खाना खाया, जिसके बाद बच्ची को पानी लेने के लिए भेजा गया। काफी देर तक वापस न आने पर परिवार को चिंता हुई।
क्वार्टर से आई चीखें, आरोपी रंगे हाथों पकड़ा गया
बेटी की तलाश के दौरान परिजन फैक्ट्री परिसर में बने एक क्वार्टर तक पहुंचे, जहां से उसकी चीखने की आवाज आ रही थी। अंदर जाकर देखा तो आरोपी विजय उसे जबरन गलत काम करते हुए मिला। बच्ची को तुरंत वहां से बाहर निकाला गया।
पीड़िता ने बताया कि आरोपी ने उसे बहाने से अंदर बुलाया और उसके साथ दुष्कर्म किया। घटना के बाद मौके पर मौजूद लोगों ने आरोपी की पिटाई कर उसे पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है और आगे की जांच जारी ह







