मेघदूत गार्डन में युवती से छेड़छाड़, आरोपी पर केस दर्ज
इंदौर के मेघदूत गार्डन में 18 वर्षीय युवती के साथ छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। पुलिस ने आरोपी कार्तिक चौधरी के खिलाफ छेड़छाड़ सहित विभिन्न धाराओं में प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पीड़िता के अनुसार, वह अपनी बुआ के साथ गार्डन घूमने गई थी। इसी दौरान कमल चौधरी ने शादी के लिए एक युवक से मिलवाने की बात कहकर कार्तिक का नंबर दिया। बाद में कार्तिक ने मिलने के लिए बुलाया। बातचीत के दौरान बुआ ने दोनों को कुछ समय के लिए अकेला छोड़ दिया। आरोप है कि इसी दौरान कार्तिक ने अश्लील बातें कीं और युवती को गलत तरीके से छूने लगा। उसने जबरन कंधे पर हाथ रखकर सेल्फी लेने की कोशिश भी की। विरोध करने पर युवती तुरंत अपनी बुआ के साथ वहां से लौट आई। बाद में परिवार को जानकारी देने के बाद थाने में शिकायत दर्ज कराई गई।







