...
Home » Uncategorized » अब महाकाल मंदिर की भस्मारती की भी तत्काल बुकिंग होगी

अब महाकाल मंदिर की भस्मारती की भी तत्काल बुकिंग होगी

उज्जैन स्थित महाकालेश्वर मंदिर में भस्म आरती के लिए परमिशन व्यवस्था को लेकर मंदिर समिति ने बड़ा फैसला लिया है। अब तक श्रद्धालुओं को एक दिन पहले मिलने वाली नि:शुल्क ऑफलाइन अनुमति पूरी तरह बंद कर दी गई है। इसके स्थान पर नई ऑनलाइन व्यवस्था लागू कर दी गई है, जिससे भक्तों को लंबी लाइनों में लगने से राहत मिलेगी।

पहले प्रतिदिन लगभग 1700 श्रद्धालुओं को भस्म आरती में शामिल होने की अनुमति दी जाती थी, जिसमें से 300 परमिशन ऑफलाइन काउंटर से मिलती थीं। इन परमिशन के लिए श्रद्धालुओं को 5 से 6 घंटे तक कतार में खड़ा रहना पड़ता था। नई व्यवस्था के तहत अब इन 300 परमिशन को ‘तत्काल कोटा’ में बदलकर पूरी तरह ऑनलाइन कर दिया गया है।

अब ऑनलाइन बुकिंग के लिए देना होगा शुल्क, समय सीमा भी बदली

मंदिर समिति ने एक और अहम बदलाव करते हुए भस्म आरती की अग्रिम बुकिंग अवधि को तीन महीने से घटाकर एक महीने कर दिया है। साथ ही, जो परमिशन पहले नि:शुल्क मिलती थी, उसके लिए अब श्रद्धालुओं को 200 रुपए प्रति व्यक्ति शुल्क देना होगा।

नई व्यवस्था के तहत श्रद्धालु Shri Mahakaleshwar Temple Official Website के माध्यम से एक दिन पहले ‘तत्काल’ बुकिंग कर सकेंगे। यह बदलाव 9 अप्रैल से लागू कर दिया गया है।

मंदिर समिति का कहना है कि इस फैसले से जहां पारदर्शिता बढ़ेगी, वहीं श्रद्धालुओं को घंटों लाइन में खड़े रहने की परेशानी से भी राहत मिलेगी। हालांकि, नि:शुल्क सुविधा खत्म होने से कुछ श्रद्धालुओं में नाराजगी भी देखी जा रही है।

Share This
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

HUF Registration Services In India
Digital marketing for news publishers

राशिफल

0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x
Seraphinite AcceleratorOptimized by Seraphinite Accelerator
Turns on site high speed to be attractive for people and search engines.