...
Home » Uncategorized » दतिया में दिनदहाड़े हत्या से दहशत, मॉर्निंग वॉक पर निकले भाजपा पार्षद को मारी गोली

दतिया में दिनदहाड़े हत्या से दहशत, मॉर्निंग वॉक पर निकले भाजपा पार्षद को मारी गोली

दतिया में मंगलवार सुबह उस वक्त सनसनी फैल गई जब वार्ड क्रमांक-1 के भाजपा पार्षद कल्लू कुशवाहा की अज्ञात हमलावरों ने गोली मारकर हत्या कर दी। घटना कोतवाली थाना क्षेत्र के सेवढ़ा चुंगी के पास की है, जहां बदमाश पहले से घात लगाकर बैठे थे। जैसे ही पार्षद मॉर्निंग वॉक पर पहुंचे, हमलावरों ने ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। गोलियां लगते ही कुशवाहा ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। वारदात के बाद आरोपी फरार हो गए, जिससे इलाके में दहशत का माहौल बन गया।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे और पूरे क्षेत्र की घेराबंदी कर दी गई। फॉरेंसिक टीम को बुलाकर सबूत जुटाए जा रहे हैं, जबकि आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है ताकि आरोपियों की गतिविधियों का पता लगाया जा सके।

पुरानी रंजिश की आशंका, पुलिस ने तेज की जांच

पुलिस की प्रारंभिक जांच में यह मामला आपसी रंजिश से जुड़ा हुआ माना जा रहा है। जानकारी के अनुसार, मृतक पार्षद पर पहले से कई आपराधिक मामले दर्ज थे और एक हत्या के मामले में उन्हें आजीवन कारावास की सजा भी सुनाई गई थी। हाल ही में वे पैरोल पर बाहर आए थे, जिससे पुरानी दुश्मनी की आशंका और गहरा गई है।

मौके पर पहुंची एसडीओपी आकांक्षा जैन ने बताया कि पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच कर रही है। संदिग्धों की पहचान कर ली गई है और उन्हें जल्द गिरफ्तार करने के प्रयास जारी हैं। इस घटना के बाद पूरे शहर में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है और लोगों में भय का माहौल बना हुआ है।

Share This
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

HUF Registration Services In India
Digital marketing for news publishers

राशिफल

0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x
Seraphinite AcceleratorOptimized by Seraphinite Accelerator
Turns on site high speed to be attractive for people and search engines.