...
Home » Uncategorized » शादी के 4 दिन पहले दूल्हे और मां की मौत, बाइक से खरीदी करने निकले थे, ट्रॉली से टकरा गए

शादी के 4 दिन पहले दूल्हे और मां की मौत, बाइक से खरीदी करने निकले थे, ट्रॉली से टकरा गए

हरदा जिले के हंडिया थाना क्षेत्र में मंगलवार रात एक हृदयविदारक सड़क हादसे ने पूरे इलाके को झकझोर दिया। ग्राम मांगरूल नाके के पास बाइक और ट्रैक्टर-ट्रॉली की भीषण टक्कर में शादी की तैयारी कर रहे युवक और उसकी मां की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उनके साथ मौजूद 12 वर्षीय भांजा गंभीर रूप से घायल हो गया।

मृतकों की पहचान ग्राम ऊंचांन निवासी 21 वर्षीय अभिषेक कीर और उनकी 45 वर्षीय मां नर्मदी बाई के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि अभिषेक की 19 अप्रैल को बारात निकलनी थी, लेकिन उससे पहले ही यह दुखद हादसा हो गया। तीनों हरदा से शादी की खरीदारी कर वापस लौट रहे थे, तभी वन विभाग चौकी के पास सामने से आ रही पाइप खाली ट्रैक्टर-ट्रॉली से उनकी बाइक टकरा गई।

हादसे में मां-बेटे के सिर में गंभीर चोटें आईं, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, घायल शुभम कीर को प्राथमिक उपचार के बाद भोपाल रेफर करने की सलाह दी गई है। पुलिस ने मर्ग कायम कर शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए जिला अस्पताल की मॉर्चुरी में रखवा दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।

शादी की खुशियां मातम में बदलीं
गांव में पसरा सन्नाटा, परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़

इस हादसे ने न सिर्फ एक परिवार, बल्कि पूरे गांव को गहरे सदमे में डाल दिया है। जिस घर में कुछ दिनों बाद शहनाइयां गूंजने वाली थीं, वहां अब मातम छाया हुआ है। अभिषेक की शादी को लेकर घर में तैयारियां जोरों पर थीं, लेकिन इस हादसे ने सब कुछ खत्म कर दिया।

स्थानीय लोगों ने हादसे को बेहद दर्दनाक बताया और सड़क सुरक्षा को लेकर चिंता जताई। ग्रामीणों का कहना है कि रात के समय भारी वाहनों की लापरवाही अक्सर ऐसे हादसों का कारण बनती है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और ट्रैक्टर-ट्रॉली चालक की तलाश जारी है।

Share This
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

HUF Registration Services In India
Digital marketing for news publishers

राशिफल

0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x
Seraphinite AcceleratorOptimized by Seraphinite Accelerator
Turns on site high speed to be attractive for people and search engines.