...
Home » Uncategorized » इंदौर में ड्रग्स नेटवर्क पर क्राइम ब्रांच का बड़ा प्रहार

इंदौर में ड्रग्स नेटवर्क पर क्राइम ब्रांच का बड़ा प्रहार

इंदौर में नशे के कारोबार के खिलाफ चल रही कार्रवाई के तहत क्राइम ब्रांच ने लगातार दो बड़ी सफलताएं हासिल कर ड्रग्स नेटवर्क पर करारा वार किया है। पुलिस ने पहले मामले में मोइनुद्दीन उर्फ मोईन मेव को रंगे हाथों गिरफ्तार किया, जो किला मैदान रोड स्थित मंदिर के पास संदिग्ध हालत में घूम रहा था। पुलिस को देखते ही उसने भागने की कोशिश की, लेकिन घेराबंदी कर उसे पकड़ लिया गया। तलाशी के दौरान उसके पास से 13.07 ग्राम एमडी ड्रग्स बरामद हुई, जिसकी अंतरराष्ट्रीय कीमत करीब 1.30 लाख रुपये आंकी गई है। आरोपी के पास से मोबाइल फोन समेत करीब 2 लाख रुपये का माल जब्त किया गया। पूछताछ में उसने खुलासा किया कि वह सस्ते में ड्रग्स खरीदकर शहर में महंगे दामों पर बेचता था।

ब्राउन शुगर सप्लायर की गिरफ्तारी से खुला नेटवर्क का राज
दूसरी कार्रवाई में पुलिस ने ब्राउन शुगर सप्लाई करने वाले फरार आरोपी मयंक साहू को गिरफ्तार कर लिया। इस मामले में पहले ही एक अन्य आरोपी से 20 ग्राम ब्राउन शुगर जब्त की जा चुकी थी, जिसकी कीमत लगभग 2 लाख रुपये बताई गई थी। जांच के दौरान मयंक का नाम सामने आया था, जो घटना के बाद से फरार था। पुलिस पूछताछ में सामने आया कि वह अन्य जिलों से मादक पदार्थ लाकर इंदौर में सप्लायरों तक पहुंचाता था। उसके खिलाफ पहले से भी एनडीपीएस एक्ट के तहत मामले दर्ज हैं। क्राइम ब्रांच का दावा है कि इन गिरफ्तारियों से शहर में सक्रिय ड्रग्स नेटवर्क को बड़ा झटका लगा है और आगे भी इस तरह की कार्रवाई जारी रहेगी।

Share This
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

HUF Registration Services In India
Digital marketing for news publishers

राशिफल

0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x
Seraphinite AcceleratorOptimized by Seraphinite Accelerator
Turns on site high speed to be attractive for people and search engines.