इंदौर के प्रसिद्ध खजराना गणेश मंदिर से जुड़े पुजारी पुनीत भट्ट और उनकी पत्नी डॉ. इंद्रा भट्ट के बीच चल रहा विवाद अब नए मोड़ पर पहुंच गया है। इस मामले में दोनों के बीच हुई निजी चैट सामने आई है, जिसने कई नए सवाल खड़े कर दिए हैं।
वायरल चैट में डॉ. इंद्रा भट्ट खुद को घर से निकाले जाने, अपनों से मिले धोखे और मानसिक प्रताड़ना का जिक्र करती दिखाई दे रही हैं। वहीं, जवाब में पुजारी पुनीत भट्ट उन्हें भरोसा दिलाते हुए लिखते हैं कि “गणेश जी सब ठीक करेंगे” और “सब मैनेज हो जाएगा”।
डॉ. इंद्रा का आरोप है कि उनके खिलाफ साजिश के तहत झूठा मामला दर्ज कराया गया और बाद में उन्हें घर छोड़ने के लिए मजबूर किया गया। दूसरी ओर पुनीत भट्ट का कहना है कि मामला न्यायालय में विचाराधीन है, इसलिए वह इस पर सार्वजनिक टिप्पणी नहीं करेंगे।
अब सवाल यह है कि क्या यह सिर्फ पारिवारिक विवाद है या इसके पीछे कोई बड़ी साजिश छिपी है? सामने आई चैट ने मामले को और अधिक संवेदनशील बना दिया है। सभी की नजर अब अदालत की आगामी कार्रवाई पर टिकी हुई है।







