...
Home » Uncategorized » लगातार दूसरे दिन फायरिंग से दहशत, पुलिस के हाथ लगा देशी कट्टा

लगातार दूसरे दिन फायरिंग से दहशत, पुलिस के हाथ लगा देशी कट्टा

शाहगढ़ में लगातार दूसरे दिन गोली चलने की घटना ने पूरे नगर को दहला दिया है। गुरुवार रात करीब आठ बजे हाईवे पर स्थित अंग्रेजी शराब दुकान के पास अचानक चली गोली की तेज आवाज से अफरा-तफरी मच गई। लोग कुछ समझ पाते, उससे पहले ही अंधेरे का फायदा उठाकर एक युवक मौके से फरार हो गया।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, एक अज्ञात युवक शराब पीते हुए देशी कट्टा अपने पास रखे था। इसी दौरान अचानक ट्रिगर दब गया और गोली चल गई। गोली लगने से युवक के घायल होने की आशंका जताई जा रही है, क्योंकि घटनास्थल पर भारी मात्रा में खून फैला मिला है। बताया जा रहा है कि युवक पुलिस के डर से कट्टा वहीं छोड़कर तहसील रोड की ओर पैदल भाग गया।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और लावारिस हालत में पड़े देशी कट्टे को जब्त कर लिया। सड़क पर फैले खून के धब्बों को देखते हुए पुलिस यह मान रही है कि गोली से कोई न कोई घायल जरूर हुआ है। हालांकि घायल युवक की पहचान और उसकी हालत को लेकर अब तक कोई पुख्ता जानकारी सामने नहीं आ सकी है।

गौरतलब है कि इससे ठीक एक दिन पहले बुधवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के बाहर गोली चलने की घटना में एक स्टाफ नर्स की मौत हो गई थी। उस हत्याकांड की गूंज अभी थमी भी नहीं थी कि गुरुवार रात फिर गोली चलने से नगर में दहशत का माहौल और गहरा गया है। लगातार हो रही इन घटनाओं ने पुलिस की कार्यप्रणाली पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं। पुलिस मामले की जांच में जुटी है और फरार युवक की तलाश की जा रही है।

Share This
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

HUF Registration Services In India
Digital marketing for news publishers

राशिफल

0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x
Seraphinite AcceleratorOptimized by Seraphinite Accelerator
Turns on site high speed to be attractive for people and search engines.