इंदौर से एक ऐसा मामला सामने आया है जिसने शहर को झकझोर कर रख दिया है। डिजिटल मार्केटिंग से जुड़ी एक युवती की शिकायत पर महिला थाने में फरहान पिता शफुद्दीन शेख, निवासी बुढानिया के खिलाफ दुष्कर्म और धर्म परिवर्तन जैसे गंभीर आरोपों में एफआईआर दर्ज की गई है।
बताया जा रहा है कि आरोपी फरहान का परिवार इलाके में राजनीतिक पकड़ रखता है। उसके पिता हातोद क्षेत्र के बुढानिया में भाजपा से सरपंच और अल्पसंख्यक मोर्चा के पदाधिकारी हैं। वहीं फरहान खुद एक कैफे चलाता है। लेकिन आरोप है कि यह कैफे सिर्फ कॉफी पीने की जगह नहीं, बल्कि युवतियों को फंसाने का अड्डा बन चुका था। पीड़िता विश्व हिंदू परिषद के पदाधिकारियों संतोष और सागर के साथ पुलिस कमिश्नर संतोष सिंह से मिली और पूरे मामले की शिकायत की। पीड़िता ने कमिश्नर के सामने अपनी दर्दनाक कहानी सुनाई, जिसके बाद उसे महिला थाने भेजा गया और मामला दर्ज किया गया।
अब मंगलवार को पीड़िता के न्यायालय में धारा 164 के तहत बयान दर्ज किए जाएंगे। इसके बाद पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई करेगी। मोबाइल में कई लड़कियों के आपत्तिजनक वीडियो क्या कैफे से चल रहा था शोषण का पूरा नेटवर्क मामले में सबसे चौंकाने वाली बात यह सामने आई है कि आरोपी फरहान युवतियों से कैफे के जरिए संपर्क बनाता था। दोस्ती, भरोसा और रिश्ते का जाल बुनकर उन्हें अपने जाल में फंसाने का आरोप लगाया गया है।
सूत्रों के मुताबिक पुलिस जांच में यह भी सामने आया है कि आरोपी के मोबाइल फोन में कई युवतियों के साथ आपत्तिजनक वीडियो होने की आशंका है। अब पुलिस इस मोबाइल की गहन जांच कर रही है ताकि यह पता लगाया जा सके कि कहीं यह सिर्फ एक मामला नहीं बल्कि किसी बड़े शोषण के नेटवर्क का हिस्सा तो नहीं।
अब सवाल सिर्फ एक आरोपी का नहीं है, सवाल यह भी है कि आखिर कब तक मासूम लड़कियों को भरोसे और रिश्तों के नाम पर फंसाकर उनका शोषण किया जाता रहेगा। पुलिस जांच आगे बढ़ रही है और शहर की नजरें अब इस केस के अगले खुलासे पर टिकी हुई हैं।







