...
Home » Uncategorized » इंदौर में ब्रिक्स कृषि सम्मेलन शुरू, भारत-रूस की हुई बैठक:

इंदौर में ब्रिक्स कृषि सम्मेलन शुरू, भारत-रूस की हुई बैठक:

मध्यप्रदेश का इंदौर आज वैश्विक कृषि कूटनीति का बड़ा केंद्र बन गया है। 9 से 13 जून तक चलने वाले ब्रिक्स कृषि सम्मेलन में दुनिया के करीब 20 देशों के कृषि मंत्री, वरिष्ठ अधिकारी और कृषि विशेषज्ञ शामिल हो रहे हैं।

सम्मेलन के पहले ही दिन भारत और रूस के बीच अहम द्विपक्षीय बैठक हुई। इस बैठक में कृषि व्यापार बढ़ाने, नई तकनीकों के आदान-प्रदान और टिकाऊ खेती को मजबूत बनाने पर विस्तार से चर्चा की गई।

दोनों देशों ने खाद्य आपूर्ति श्रृंखला को और मजबूत करने, किसानों के लिए नए बाजार खोलने और जलवायु परिवर्तन की चुनौतियों से निपटने के लिए संयुक्त अनुसंधान पर सहमति जताई। यह बैठक भारत-रूस रणनीतिक साझेदारी को नई मजबूती देने की दिशा में महत्वपूर्ण मानी जा रही है।

ब्रिक्स सम्मेलन के जरिए इंदौर एक बार फिर अंतरराष्ट्रीय मंच पर अपनी पहचान दर्ज करा रहा है, जहां खेती, तकनीक और वैश्विक सहयोग के नए रास्ते तलाशे जा रहे हैं।

 

Share This
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

HUF Registration Services In India
Digital marketing for news publishers

राशिफल

0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x
Seraphinite AcceleratorOptimized by Seraphinite Accelerator
Turns on site high speed to be attractive for people and search engines.