...
Home » Uncategorized » लल्लनटॉप के संपादक का बड़ा फ़ैसला! सौरभ द्विवेदी ने इंडिया टुडे को कहा अलविदा

लल्लनटॉप के संपादक का बड़ा फ़ैसला! सौरभ द्विवेदी ने इंडिया टुडे को कहा अलविदा

हिंदी पत्रकारिता की दुनिया से एक बड़ी और चौंकाने वाली खबर सामने आई है। लल्लनटॉप को देश का सबसे चर्चित डिजिटल न्यूज़ ब्रांड बनाने वाले वरिष्ठ पत्रकार सौरभ द्विवेदी ने इंडिया टुडे समूह से इस्तीफ़ा दे दिया है। इसके साथ ही उन्होंने इंडिया टुडे के संपादक पद को भी छोड़ दिया है।

सूत्रों के मुताबिक, प्रबंधन ने सौरभ द्विवेदी का इस्तीफ़ा स्वीकार कर लिया है और उन्हें शुभकामनाओं के साथ कार्यमुक्त कर दिया गया है। यह खबर सामने आते ही मीडिया जगत में हलचल तेज़ हो गई है।

सौरभ द्विवेदी का नाम उस दौर की पत्रकारिता से जुड़ा है, जिसने डिजिटल प्लेटफॉर्म पर भाषा, प्रस्तुति और कंटेंट की परिभाषा बदल दी। लल्लनटॉप न सिर्फ एक न्यूज़ पोर्टल बना, बल्कि युवाओं की आवाज़ और आम आदमी की बात कहने वाला ब्रांड बन गया।

अब खबर है कि सौरभ द्विवेदी जल्द ही अपना खुद का नया मीडिया ब्रांड खड़ा करने की तैयारी में हैं। हालांकि इसको लेकर आधिकारिक घोषणा अभी नहीं हुई है, लेकिन संकेत साफ हैं कि हिंदी मीडिया को जल्द ही एक नया और अलग स्वर मिलने वाला है।

सबसे बड़ा सवाल यही है क्या सौरभ द्विवेदी फिर से पत्रकारिता की दिशा बदलने वाले हैं?
क्या लल्लनटॉप के बाद अब कोई नया डिजिटल तूफान आने वाला है?

फिलहाल, मीडिया की नज़रें सौरभ द्विवेदी के अगले कदम पर टिकी हैं… क्योंकि जब वे चलते हैं, तो रास्ते नहीं, इतिहास बनता है।

 

Share This
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

HUF Registration Services In India
Digital marketing for news publishers

राशिफल

0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x
Seraphinite AcceleratorOptimized by Seraphinite Accelerator
Turns on site high speed to be attractive for people and search engines.