...
Home » Uncategorized » बंगाल, असम, तमिलनाडु, केरल, पुडुचेरी में चुनाव का ऐलान आज:चुनाव आयोग 4 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस करेगा

बंगाल, असम, तमिलनाडु, केरल, पुडुचेरी में चुनाव का ऐलान आज:चुनाव आयोग 4 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस करेगा

देश की सियासत के लिए आज का दिन अहम रहने वाला है। चुनाव आयोग आज शाम 4 बजे पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान करेगा। जिन राज्यों में चुनाव होने हैं उनमें West Bengal, Tamil Nadu, Kerala, Assam और Puducherry शामिल हैं।

सूत्रों के मुताबिक इस बार बंगाल, असम और तमिलनाडु में दो-दो चरणों में मतदान कराया जा सकता है, जबकि केरल और पुडुचेरी में सिंगल फेज में वोटिंग होने की संभावना है। इन सभी पांच राज्यों की विधानसभा का कार्यकाल मई में खत्म हो रहा है, इसलिए चुनाव कार्यक्रम जल्द घोषित किया जा रहा है।

अगर पिछले चुनाव की बात करें तो साल 2021 में इन राज्यों के चुनाव की तारीखों का ऐलान 26 फरवरी को किया गया था। उस समय पश्चिम बंगाल में सबसे ज्यादा आठ चरणों में मतदान हुआ था। असम में तीन चरणों में वोटिंग कराई गई थी, जबकि तमिलनाडु, केरल और पुडुचेरी में एक ही चरण में चुनाव पूरे हुए थे।

इस बार चुनाव से पहले मतदाता सूची में बड़ा बदलाव भी देखने को मिला है। चुनाव आयोग द्वारा कराई गई स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन यानी SIR प्रक्रिया के बाद लाखों मतदाताओं के नाम सूची से हटाए गए हैं।

तमिलनाडु में सबसे ज्यादा बदलाव देखने को मिला है। 27 अक्टूबर 2025 को SIR प्रक्रिया शुरू होने के समय राज्य में कुल 6 करोड़ 41 लाख 14 हजार 587 मतदाता थे। करीब चार महीने चली इस प्रक्रिया के बाद 74 लाख 7 हजार 207 नाम मतदाता सूची से हटा दिए गए। अब राज्य में कुल 5 करोड़ 67 लाख 7 हजार 380 मतदाता पंजीकृत हैं।

वहीं पश्चिम बंगाल दूसरे स्थान पर है, जहां लगभग 58 लाख लोगों के नाम मतदाता सूची से हटाए गए हैं। इसके बाद केरल में करीब 8 लाख, असम में लगभग 2 लाख और पुडुचेरी में सबसे कम करीब 77 हजार नाम हटाए गए हैं।

गौरतलब है कि असम में SIR की जगह स्पेशल रिवीजन यानी SR प्रक्रिया कराई गई थी, जिसके तहत मतदाता सूची को अपडेट किया गया।

अब सबकी नजर चुनाव आयोग की आज शाम होने वाली प्रेस कॉन्फ्रेंस पर है, जिसमें चुनाव कार्यक्रम, मतदान की तारीखें और मतगणना की तारीखों का आधिकारिक ऐलान किया जाएगा। इसके साथ ही पांचों राज्यों में चुनावी माहौल पूरी तरह से गरमाने की उम्मीद है।

Share This
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

HUF Registration Services In India
Digital marketing for news publishers

राशिफल

0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x
Seraphinite AcceleratorOptimized by Seraphinite Accelerator
Turns on site high speed to be attractive for people and search engines.