...
Home » Uncategorized » हवा में भटका विमान, बढ़ा सुरक्षा अलर्ट, पाकिस्तान एयरस्पेस में घुसी एयर इंडिया फ्लाइट

हवा में भटका विमान, बढ़ा सुरक्षा अलर्ट, पाकिस्तान एयरस्पेस में घुसी एयर इंडिया फ्लाइट

भारत और पाकिस्तान के बीच तनावपूर्ण माहौल के बीच एयर इंडिया की एक फ्लाइट को लेकर बड़ा खुलासा सामने आया है। दिल्ली से अमृतसर के लिए उड़ान भरने वाला एयर इंडिया का विमान तकनीकी खराबी के कारण अपने निर्धारित मार्ग से भटक गया और गलती से पाकिस्तान के हवाई क्षेत्र में प्रवेश कर गया।

जानकारी के मुताबिक, जैसे ही विमान पाकिस्तानी एयरस्पेस में पहुंचा, वहां की एयर ट्रैफिक कंट्रोल अथॉरिटी ने तुरंत चेतावनी जारी की। इसके बाद विमान को वापस भारतीय सीमा की ओर मोड़ा गया। हालांकि इस दौरान किसी तरह की सुरक्षा घटना नहीं हुई, लेकिन मामले ने दोनों देशों की विमानन सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल जरूर खड़े कर दिए हैं।

बताया जा रहा है कि जब विमान वापस लौटा, तब अमृतसर एयरपोर्ट पर हवाई यातायात काफी बढ़ चुका था। ऐसे में फ्लाइट को अमृतसर में उतारने के बजाय वापस दिल्ली भेजने का फैसला लिया गया।

गौरतलब है कि कुछ दिन पहले पाकिस्तान की फ्लाई जिन्ना एयरलाइन की एक फ्लाइट भी खराब मौसम के कारण भारतीय हवाई क्षेत्र में प्रवेश कर गई थी। अब एयर इंडिया की इस घटना ने एक बार फिर एयर नेविगेशन और तकनीकी सुरक्षा को लेकर बहस छेड़ दी है।

फिलहाल एयर इंडिया और विमानन अधिकारियों ने मामले की जांच शुरू कर दी है। जांच रिपोर्ट आने के बाद ही साफ हो पाएगा कि आखिर तकनीकी गड़बड़ी क्या थी और विमान अपने रास्ते से कैसे भटक गया।

 

Share This
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

HUF Registration Services In India
Digital marketing for news publishers

राशिफल

0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x
Seraphinite AcceleratorOptimized by Seraphinite Accelerator
Turns on site high speed to be attractive for people and search engines.