...
Home » Uncategorized » मोदी कैबिनेट में बदलाव की आहट, नए चेहरों को मिल सकता है मौका, दिल्ली से निकला सियासी संकेत, क्या जल्द होगा मंत्रिमंडल विस्तार?

मोदी कैबिनेट में बदलाव की आहट, नए चेहरों को मिल सकता है मौका, दिल्ली से निकला सियासी संकेत, क्या जल्द होगा मंत्रिमंडल विस्तार?

केंद्र की राजनीति में एक बार फिर हलचल तेज हो गई है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में आज केंद्रीय मंत्रिमंडल की अहम बैठक होने जा रही है। इस बैठक पर पूरे देश की नजरें टिकी हैं, क्योंकि बीते 24 घंटों में ऐसे घटनाक्रम सामने आए हैं जिन्होंने कैबिनेट फेरबदल की अटकलों को और तेज कर दिया है।

सबसे पहले केंद्रीय राज्य मंत्री जॉर्ज कुरियन ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया। उनका राज्यसभा कार्यकाल समाप्त हो चुका है और भाजपा ने उन्हें दोबारा सदन में नहीं भेजा। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने उनका इस्तीफा भी स्वीकार कर लिया है। इसके बाद मंगलवार शाम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात ने राजनीतिक गलियारों में चर्चाओं को और गर्म कर दिया।

सूत्रों और राजनीतिक जानकारों के बीच चर्चा है कि मोदी सरकार अपने मंत्रिमंडल में बड़ा बदलाव कर सकती है। माना जा रहा है कि प्रदर्शन, क्षेत्रीय संतुलन और आगामी चुनावी रणनीति को ध्यान में रखते हुए कुछ नए चेहरों को जिम्मेदारी दी जा सकती है। इतना ही नहीं, विपक्षी दलों से भाजपा में आए कुछ सांसदों को भी मंत्रिमंडल में जगह मिलने की संभावना जताई जा रही है।

चर्चा यह भी है कि आम आदमी पार्टी, तृणमूल कांग्रेस और उद्धव ठाकरे गुट छोड़कर भाजपा के साथ आए नेताओं को केंद्रीय मंत्रिमंडल में प्रतिनिधित्व मिल सकता है। हालांकि सरकार की ओर से अभी तक किसी तरह की आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।

अब सबकी निगाहें आज होने वाली कैबिनेट बैठक पर हैं। क्या यह सिर्फ एक नियमित बैठक होगी या फिर देश को जल्द ही नए मंत्रियों की सौगात मिलेगी? इस सवाल का जवाब आने वाले दिनों में साफ हो सकता है।

फिलहाल सियासी गलियारों में चर्चाएं तेज हैं और दिल्ली की राजनीति एक बार फिर बड़े बदलाव के संकेत दे रही है।

Share This
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

HUF Registration Services In India
Digital marketing for news publishers

राशिफल

0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x
Seraphinite AcceleratorOptimized by Seraphinite Accelerator
Turns on site high speed to be attractive for people and search engines.