...
Home » Uncategorized » राष्ट्रपति के स्वागत में सजा जबलपुर, 3000 जवानों के पहरे में शहर

राष्ट्रपति के स्वागत में सजा जबलपुर, 3000 जवानों के पहरे में शहर

बड़ी खबर मध्यप्रदेश के जबलपुर से, जहां देश की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु अपने दो दिवसीय प्रवास पर पहुंच चुकी हैं। राष्ट्रपति विशेष विमान से पश्चिम बंगाल के कलाईकुंडा एयरबेस से जबलपुर के डुमना एयरपोर्ट पहुंचीं, जहां राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने उनका आत्मीय स्वागत किया।

राष्ट्रपति के आगमन को लेकर पूरे शहर में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। प्रशासन ने करीब 3000 से अधिक जवानों को तैनात किया है। डुमना एयरपोर्ट से लेकर सर्किट हाउस, गैरिसन ग्राउंड और रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय तक हर मार्ग पर सुरक्षा घेरा बनाया गया है। पुलिस और प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी लगातार व्यवस्थाओं की निगरानी कर रहे हैं।

अपने प्रवास के दौरान राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु अंतरराष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रम में शामिल होंगी। इसके साथ ही वे रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में भी विद्यार्थियों को संबोधित करेंगी। राष्ट्रपति के दौरे को देखते हुए पूरे शहर में उत्साह का माहौल है।

वहीं प्रशासन के सामने एक और बड़ी चुनौती री-नीट परीक्षा को लेकर भी है। राष्ट्रपति के कार्यक्रमों और परीक्षा व्यवस्थाओं को एक साथ संभालने के लिए अधिकारियों ने विशेष रणनीति तैयार की है ताकि सुरक्षा और यातायात व्यवस्था प्रभावित न हो।

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव भी शनिवार रात जबलपुर पहुंच रहे हैं, जिससे वीवीआईपी मूवमेंट और सुरक्षा व्यवस्था और अधिक महत्वपूर्ण हो गई है। कुल मिलाकर जबलपुर इस समय राष्ट्रीय स्तर की गतिविधियों का केंद्र बना हुआ है, जहां सुरक्षा, प्रशासन और आयोजन प्रबंधन की बड़ी परीक्षा हो रही है।

Share This
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

HUF Registration Services In India
Digital marketing for news publishers

राशिफल

0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x
Seraphinite AcceleratorOptimized by Seraphinite Accelerator
Turns on site high speed to be attractive for people and search engines.