उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर में एक शादी उस वक्त विवाद और हंगामे में बदल गई, जब जयमाला के बाद दहेज को लेकर नाराज दूल्हा अचानक मंडप छोड़कर बाइक लेकर फरार हो गया। बताया जा रहा है कि शादी की रस्मों के बीच महिलाओं के बीच कपड़ों और जेवरात को लेकर चर्चा चल रही थी, इसी दौरान दहेज को लेकर बात बिगड़ गई। नाराज दूल्हा अपने दो साथियों के साथ चुपचाप मौके से निकल गया।
दूल्हे के भागने की खबर मिलते ही शादी की खुशियां मातम में बदल गईं। लड़की पक्ष ने दूल्हे के पिता समेत कई बारातियों और गाड़ियों को रोक लिया। मामला इतना बढ़ा कि पुलिस को हस्तक्षेप करना पड़ा। अब दोनों पक्षों के बीच समझौते की कोशिशें जारी हैं, जबकि पुलिस पूरे मामले की जांच कर आगे की कार्रवाई की बात कह रही है। शादी के मंडप से दूल्हे के फरार होने की यह घटना पूरे इलाके में चर्चा का विषय बनी हुई है।
Post Views: 8







