...
Home » Uncategorized » विकसित भारत की सवारी, CM का इलेक्ट्रिक संदेश,काफिले में EV एंट्री, 2047 का विजन ऑन रोड

विकसित भारत की सवारी, CM का इलेक्ट्रिक संदेश,काफिले में EV एंट्री, 2047 का विजन ऑन रोड

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने एक ऐसा कदम उठाया है, जो सिर्फ सफर नहीं बल्कि भविष्य की दिशा भी तय करता है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ईंधन बचाने और स्वच्छ ऊर्जा अपनाने की अपील के बाद अब मुख्यमंत्री का काफिला भी ग्रीन टेक्नोलॉजी की राह पर बढ़ चला है।

मुख्यमंत्री के काफिले में महिंद्रा की अत्याधुनिक इलेक्ट्रिक कार XEV 9e को शामिल किया गया है। बुधवार से यह कार आधिकारिक रूप से मुख्यमंत्री की यात्रा का हिस्सा बन गई। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव दिल्ली रवाना होते समय मुख्यमंत्री निवास से स्टेट हैंगर तक इसी इलेक्ट्रिक वाहन से पहुंचे।

इस कार का पंजीयन नंबर MP 02 VB 2047 खास चर्चा का विषय बना हुआ है। नंबर प्लेट में मौजूद ‘VB’ यानी ‘विकसित भारत’ और ‘2047’ उस राष्ट्रीय संकल्प का प्रतीक है, जिसके तहत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वर्ष 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने का लक्ष्य रखा है।

मुख्यमंत्री का यह फैसला केवल एक नई कार खरीदने तक सीमित नहीं है, बल्कि यह पर्यावरण संरक्षण, ईंधन बचत और स्वच्छ ऊर्जा को बढ़ावा देने का एक मजबूत संदेश भी है। अब सत्ता के सबसे बड़े काफिलों में से एक में इलेक्ट्रिक वाहन की मौजूदगी यह संकेत दे रही है कि विकसित भारत का सपना सिर्फ भाषणों में नहीं, बल्कि सड़कों पर भी उतरने लगा है।

ग्रीन एनर्जी, विकसित भारत और भविष्य की सोच… मुख्यमंत्री के काफिले में शामिल यह इलेक्ट्रिक कार अब एक वाहन नहीं, बल्कि बदलते भारत की नई पहचान बन गई है।

Share This
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

HUF Registration Services In India
Digital marketing for news publishers

राशिफल

0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x
Seraphinite AcceleratorOptimized by Seraphinite Accelerator
Turns on site high speed to be attractive for people and search engines.