देशभर में जून महीने की शुरुआत आम लोगों और कारोबारियों के लिए महंगाई की नई खबर लेकर आई है। 1 जून से कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में 53.50 रुपए तक की बढ़ोतरी कर दी गई है। राजधानी दिल्ली में अब 19 किलो का कॉमर्शियल सिलेंडर 3113.50 रुपए में मिलेगा, जबकि पहले इसकी कीमत 3071.50 रुपए थी। वहीं 5 किलो वाले एलपीजी सिलेंडर के दाम भी 11 रुपए बढ़कर 821.50 रुपए हो गए हैं। इस बढ़ोतरी का असर होटल, रेस्टोरेंट, ढाबों और छोटे कारोबारों पर पड़ सकता है, जिसका असर आम उपभोक्ताओं तक भी पहुंचने की संभावना है।
सिर्फ गैस ही नहीं, बल्कि पेट्रोल, डीजल और विमान ईंधन (ATF) पर नई एक्सपोर्ट ड्यूटी भी आज से लागू हो गई है। जून की शुरुआत के साथ कई आर्थिक बदलाव लागू हुए हैं, जिनका सीधा असर बाजार, परिवहन और उपभोक्ताओं की जेब पर पड़ेगा। ऐसे में यह महीना महंगाई के नए दबाव और बढ़ते खर्चों के साथ शुरू हुआ है।







