चंडीगढ़ के पॉश सेक्टर-9 मार्केट में शराब का ऐसा खुला खेल चला, जिसने पूरे शहर को हैरान कर दिया। सड़क किनारे स्टॉल लगाकर लोगों को मुफ्त में जैमुन फ्लेवर वाली बर्फ की चुस्की में वोडका मिलाकर परोसी जा रही थी। हैरानी की बात ये रही कि जहां ये शराब पार्टी चल रही थी, वहां से महज 300 मीटर दूर पुलिस मुख्यालय, डीजीपी और एसएसपी ऑफिस मौजूद हैं।
बताया जा रहा है कि शराब ठेकेदार राजेश सचदेवा ने खुद इस पूरे आयोजन का प्रमोशनल वीडियो इंस्टाग्राम पर डाला था। वीडियो वायरल होते ही लोगों ने सार्वजनिक जगह पर खुलेआम शराब बांटने और आबकारी नियमों के उल्लंघन पर सवाल उठाए। मामला बढ़ता देख वीडियो डिलीट कर दिया गया, लेकिन तब तक देर हो चुकी थी।
वीडियो सामने आने के बाद पुलिस हरकत में आई और शराब ठेकेदार के खिलाफ FIR दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया। अब यह मामला सोशल मीडिया से लेकर प्रशासनिक गलियारों तक चर्चा का बड़ा विषय बन गया है।







